क्या 15 अगस्त तक आ जाएगी Covid-19 की वैक्सीन, ICMR ने दी बड़ी जानकारी
क्या 15 अगस्त तक आ जाएगी Covid-19 की वैक्सीन, ICMR ने दी बड़ी जानकारी
नई दिल्ली। भारत समेत दुनियाभर में कोरोना वायरस की वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। दुनियाभर के वैज्ञानिक कोविड 19 के वैक्सीन को तैयार करने में जुटे हैं। इस दिशा में भारत को जल्द सफलता मिलने की उम्मीद है। भारत में तैयार की जा रही कोविड 19 की वैक्सीन Covaxin को 15 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है। भारत में तैयार की जा रही इस वैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल को पूरा करने का निर्देश दिया गया है। अगर सब ठीक रहा तो 15 अगस्त को इस वैक्सीन को लॉन्च किया जा सकता है। इस वैक्सीन को तैयार करने में भारत बायोटेक और आईसीएमआर ने साझेदारी की है।
Recommended Video

ICMR ने इस वैक्सीन को तैयार करने वाली कंपनी भारत बायोटेक क्लीनिकल ट्रायल को पूरा करने का निर्देश दिया है। हैदराबाद की फार्मास्यूटिकल कंपनी भारत बायोटेक ( Bharat Biotech) को इस वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल की अनुमति मिल चुकी है। आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ बलराम भार्गव ने भारत बायोटेक को इसके लिए चिट्ठी लिखकर क्लीनिकल ट्रायल को पूरा करने का निर्देश दिया है। इस ट्रायल के बाद वैक्सीन को 15 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है।
ये वैक्सीन पूरी तरह से स्वदेशी है। कंपनी को आईसीएमआर ने 30 जून को ह्यूमन ट्रायल की अनुमति दे दी थी। इस वैक्सीन के ट्रायल को लेकर डीसीजीआई ने भी अनुमति दे दी है। कंपनी ने इसे राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान और आईसीएमआर के साथ मिलकर तैयार किया है। अगर ये ट्रायल सफल रहा तो भारत के पास कोरोना से जंग के लिए बड़ा हथियार मिल जाएगा। गौरतलब है कि भारत बायोटेक के अलावा Zydus Cadilla ने भी कोरोना वायरस वैक्सीन को तैयार करने में जुटा है। इसे भी आईसीएमआर से वैक्सीन के ट्रायल की अनुमति मिल गई है।












Click it and Unblock the Notifications