हनी सिंह को जान से मारने की धमकी मामले में जांच में जुटी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, इन धाराओं में केस दर्ज
Honey Singh: यो-यो हनी सिंह को जान से मारने की धमकी मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल जांच में जुट गई है। स्पेशल सेल ने आईपीसी की धारा 387 और 506 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता यो-यो हनी सिंह को 19 जून को उनके मैनेजर रोहित छाबड़ा के फोन नंबर पर एक धमकी भरी कॉल आई है। कॉलर ने खुद को गोल्डी बराड़ के रूप में पेश किया और 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है।

इसके बाद उसके मैनेजर को उसी नंबर से रंगदारी के लिए रैंडम कॉल और वॉयस मैसेज मिले। हनी सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि उनके मैनेजर को धमकी भरे फोन आए हैं, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। हनी सिंह ने बताया कि मैं अमेरिका में था जब मेरे मैनेजर को धमकी भरे फोन आए। मुझे जान से मारने की धमकी दी गई।
मैंने पुलिस आयुक्त को शिकायत दी है और उन्होंने कहा कि वे इसकी जांच करेंगे। मुझे लगता है कि स्पेशल सेल इसकी जांच करेगी। मैंने उन्हें सारी जानकारी और सबूत दे दिए हैं।
बता दें कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ ने ही सिंगर हनी सिंह को जान से मारने की धमकी दी है। मामले की जानकारी हनी सिंह ने बुधवार को दिल्ली पुलिस को दी है। हनी सिंह दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे और उन्होंने पूरा घटनाक्रम बताया है।
गोल्डी बराड़ का पूरा नाम सतिंदरजीत सिंह है। सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ का जन्म 1994 में हुआ था और उनके पास बीए की डिग्री है। पंजाब के श्रीमुक्तसर साहिब के रहने वाले सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ 2017 में छात्र वीजा पर कनाडा गया था।
यह भी पढ़ें- सिंगर हनी सिंह को गोल्डी बराड़ ने दी जान से मारने की धमकी, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में है फरार












Click it and Unblock the Notifications