गोल्ड स्मगलिंग केस में गिरफ्तार रान्या राव के IPS पिता की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
Ranya Rao gold smuggling case: गोल्ड स्मगलिंग केस में गिरफ्तार साउथ एक्ट्रेस रान्या राव के सौतेले पिता डीजीपी डॉक्टर के रामचंद्र राव (K Ramachandra Rao) के खिलाफ कर्नाटक सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। कर्नाटक सरकार ने के रामचंद्र राव को अनिवार्य अवकाश पर भेज दिया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के अधीन आने वाले कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई है।
सरकारी आदेश में कहा गया है, 'के रामचंद्र राव, आईपीएस (केएन-1997) अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, को तत्काल प्रभाव से कर्नाटक राज्य पुलिस आवास और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड, बेंगलुरु के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के पद का समवर्ती प्रभार सौंपा गया है और अगले आदेश तक डॉ के रामचंद्र राव, आईपीएस को अनिवार्य अवकाश पर भेजा गया है।''

कौन हैं रान्या राव के पिता डीजीपी डॉक्टर के रामचंद्र राव?
रान्या राव के पिता डीजीपी डॉक्टर के रामचंद्र राव, अक्टूबर 2023 से पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के पद पर कार्यरत हैं और कर्नाटक राज्य पुलिस आवास एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक हैं। रामचंद्र राव को पहले भी कई बार जांच का सामना करना पड़ा है। दक्षिणी रेंज के आईजीपी के रूप में उनका कार्यकाल तब खराब हो गया था जब उनका नाम बड़ी मात्रा में नकदी जब्ती से जुड़े एक मामले में सामने आया था।
रान्या राव की गिरफ्तारी को लेकर क्या बोले थे उनके सौतेले पिता?
रान्या राव की गिरफ्तारी के बाद डॉ. रामचंद्र राव ने मीडिया से कहा था कि उनका अपनी सौतेली बेटी से कोई रिश्ता नहीं है और कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने ये भी कहा था कि जतिन विजयकुमार हुक्केरी से शादी करने के बाद वह चार महीने से अपनी मां से भी मिलने नहीं आई हैं।
अनिवार्य अवकाश पर भेजने का कर्नाटक सरकार का ये आदेश, ऐसे वक्त में आया है, जब रान्या राव ने राजस्व खुफिया निदेशालय के अतिरिक्त महानिदेशक को एक पत्र लिखा था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उनके साथ 'दुर्व्यवहार किया गया, उन्हें थप्पड़ मारे गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications