Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Gold in India: भारतीयों के घरों में अमेरिका-चीन से ज्‍यादा सोना, कौनसी दिवाली तक फिर जाएंगे सोने की चिड़िया?

दीपावली 2024 के पांच दिवसीय दीपोत्‍सव की शुरुआत हो चुकी है। आज 29 अक्‍टूबर मंगलवार को धनतेरस के मौके पर भारतीय बाजारों में सोना खरीदने की होड़ मची हुई है। भारत में धनतेरस को सोना खरीदना समृद्धि, शुभता और परंपरा का प्रतीक है। इसी वजह से भारतीयों ने घरों में सोना रखने के मामले में अमेरिका-चीन को भी पीछे छोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें- Gold in Indian Temple: भारतीय मंदिरों में 4 हजार टन सोना, दिवाली पर जानें सबसे अमीर पद्मनाभ मंदिर की कहानी

दरअसल, भारतीय लोगों के घरों में करीब 28 हजार टन सोना रखा हुआ है। जबकि अमेरिका और चीन के लोगों के घरों में 24-24 हजार टन सोना है। जीवन स्‍तर के अन्‍य मानकों पर अमेरिका-चीन के लोग भारतीय लोगों से काफी आगे हैं, मगर धनतेरस पर सोना खरीदने की परंपरा की वजह से 'स्‍वर्ण भंडार' के मामले में भारतीयों ने बाजी मार ली।

much gold in indian houses

दिवाली के बाद इतना महंगा हुआ सोना

भारतीय घरों में सोना बढ़ता जा रहा है। हर बार धनतेरस व दिवाली पर सोने की जमकर खरीद हो रही है। शायद यही वजह है कि पिछली दिवाली 2023 से लेकर दिवाली 2024 तक प्रति 10 ग्राम सोना 18400 रुपए यानी करीब 30.63 महंगा हुआ है। इस तरह भारतीयों के घरों में रखे सोने की कीमत 168 लाख करोड़ से बढ़कर 220 लाख करोड़ रुपए पहुंच गई है।

सोने की सबसे खपत चीन में

वर्ल्‍ड गोल्‍ड काउंसिल की एक रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर के देशों में सोने की सबसे ज्‍यादा खपत भारत और चीन के बाजारों में होती है। साल 2023 में 910 टन खपत के साथ चीन नंबर रहा जबकि 748 टन खपत के साथ भारत दूसरे नंबर पर। ज्‍वेलरी के मामले में चीन में 630.2 टन, भारत में 562.32 टन और अमेरिका 39 टन की खपत हुई।

much gold in indian houses

भारत को क्‍यों कहते सोने की चिड़िया?

प्राचीन काल में भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था। जागरण जोश वेबसाइट की खबर के अनुसार भारत को सोने की चिड़िया कहने की वजह यह भी थी कि 1600 ईस्वी के आस-पास भारत की प्रति व्‍यक्ति जीडीपी 1305 अमेरिकी थी। तब भारत के पास अपार सोना था, जिसे विदेशी आक्रांता लूटकर ले गए। धनतेरस व दिवाली के मौके पर सोने खरीदना बढ़ता गया तो वो दिन दूर नहीं जब भारत को फिर से सोने की चिड़िया कहा जाने लगा।

यह भी पढ़ें- Gold Rate Today: धनतेरस पर महंगा हुआ सोना, चांदी में भी उछाल, चेक करें लेटेस्ट गोल्ड-सिल्वर रेट

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+