20 लाख रुपए के सोने की बिस्किट के साथ भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर यात्री गिरफ्तार, जानिए कहां जाने की थी तैयारी
भुवनेश्वर।
ओडिशा के भुवनेश्वर के बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक शख्स को सोने की बिस्किट के साथ गिरफ्तार किया गया है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक गिरफ्तार किया शख्स कुआलालम्पुर के लिए उड़ान भरने वाला था। बरामद किए गए सोने की कीमत 20 लाख रुपए बतायी जा रही है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>
फिलहाल यात्री को पुलिस के हवाले कर दिया गया है जहां उससे पूछताछ जारी है। गौरतलब है कि एक के बाद एक इस तरह की गिरफ्तारी भुवनेश्वर से कुआलालम्पुर के बीच चल रहे गैरकानूनी सोना कारोबार से पर्दा उठा रही हैं।
आपको
बता दें कि अभी कुछ महीने पहले ही बीजू पटनायक एयरपोर्ट पर एक यात्री के पास से 19 लाख रुपये का गैरकानूनी सोना जब्त किया गया था। कस्टम अधिकारी अहमद कबीर नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया था। उसके पास से 66153 ग्राम वजन का सोना बरामद हुआ था जिसकी कीमत 19 लाख 46 हजार 495 रुपया बताई गई थी।











Click it and Unblock the Notifications