'भारत के खिलाफ बोलने वालों को न दें मंच', कनाडा से तनाव के बीच टेलीविजन चैनलों को सरकार की सलाह
भारत सरकार ने टेलीविजन चैनलों के लिए एक सलाह जारी की है कि वे ऐसी पृष्ठभूमि के व्यक्तियों की रिपोर्टों/संदर्भों और विचारों/एजेंडा को कोई भी मंच देने से बचें जिनके खिलाफ गंभीर अपराध/आतंकवाद के आरोप हैं। वे किसी प्रतिबंधित संगठन से जुड़े हों। कानून, संविधान के अनुच्छेद 19(2) के तहत निर्धारित और सीटीएन अधिनियम की धारा 20 की उप-धारा (2) के तहत उल्लिखित उचित प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए नियमों का पालन करें।
मंत्रालय ने यह सलाह तब जारी की है जब एक ऐसे विदेशी व्यक्ति को टेलीविजन पर मंच दिया गया जिसके खिलाफ आतंकवाद सहित अपराध के गंभीर मामले हैं। यह व्यक्ति एक ऐसे संगठन से संबंध रखता है जिसे भारत में कानून द्वारा प्रतिबंधित किया गया है। हालांकि, सरकार ने व्यक्ति का नाम नहीं खोला है। सरकार की सलाह में कहा गया है कि ऐसे व्यक्ति को मंच देने से देश की संप्रभुता/अखंडता, भारत की सुरक्षा, एक विदेशी राज्य के साथ भारत के मैत्रीपूर्ण संबंधों के बिगड़ने की संभावना रहती है।

कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर फिर से लगाया आरोप
भारत-कनाडा में जारी तनातनी के बीच एक बार फिर कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने अपने आरोपों को फिर से दोहराया है। कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि निज्जर की हत्या के पीछे भारतीय एजेंट है। उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी के सामने चिंता जताई थी। इसी के साथ उन्होंने कहा कि मैं भारत सरकार से हमारे साथ मिलकर काम करने, इन आरोपों को गंभीरता से लेने और न्याय होने देने का आह्वान करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications