Kerala Flood: 'केरल के हिन्दू खाते हैं बीफ इसलिए आई है यहां विपदा'
Recommended Video

नई दिल्ली। कुदरत की मार का शिकार केरल इस वक्त बुरे दौर से गुजर रहा है। नैसर्गिक सुंदरता के लिए लोगों के बीच हमेशा आकर्षण का केंद्र बना केरल आज बदसूरती का शिकार है। चारों ओर तबाही और रोते-बिलखते लोग हैं, हजारों की संख्या में लोग बेघर और बेसहारा हो गए हैं तो वहीं अभी तक 350 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। देश के कई राज्यों से केरल की ओर मदद के हाथ बढ़ाए गए हैं तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इस बाढ़ के लिए अजीब कारणों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
'केरल के हिन्दू खाते हैं बीफ इसलिए आई है वहां विपदा'
कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि केरल में रहने वाले हिंदू बीफ खाते हैं इसलिए वहां पर ऐसी विपदा आई है, ऐसे लोगों के मुताबिक 'गॉड्स ओन कंट्री' के लोगों ने बीफ खाकर ईश्वर को नाराज़ कर दिया है इसलिए वो लोग झेल रहे हैं अगर यहां लोगों ने बीफ खाना बैन नहीं किया तो केरल में ऐसी विपदाएं आती रहेंगी।
इनकी मदद करोगे तो ये बीफ मांगेगे...
कुछ लोगों ने मदद के लिए लिखा है कि कैसी मदद?, ये लोग बंगाल की खाड़ी में काम करते हैं, इनकी मदद करोगे तो ये बीफ करी मांगेगे।
बाढ़ से ग्रसित केरल
गौरतलब है कि बाढ़ से ग्रसित केरल में फिलहाल हालत धीरे-धीरे सुधर रहे हैं। शुक्रवार और शनिवार को बारिश में कमी के बाद अब सरकार ने सूबे के सभी 14 जिलों से रेड अलर्ट हटा लिया है। 9 अगस्त के बाद यह पहला मौका है, जब रेड अलर्ट हटाया गया है।
भारी बारिश की आशंका
बारिश में कमी और केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से राहत कार्य में तेजी आने से हालात सुधरे हैं। हालांकि भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक एर्नाकुलम, पथनमथिट्टा और अलप्पुझा जिले के कई इलाकों में आज भी भारी बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications