संकट में GoAir एयरलाइंस, सीईओ के बाद 30 पायलटों ने दिया इस्तीफा

नयी दिल्ली। एयरलाइंस कंपनी गो एयर संकट में घिर गई है। गो एयर की उड़ान पर संकट के बादल मंडराने लगे है। पहले कंपनी के सीईओ जॉर्जियो दे रॉनी ने इस्तीफा दिया तो अब एयरलाइंस के 30 पायलटों ने इस्तीफा दे दिया है।

goair

इन पायलटों के इस्तीफा देने से 200 पायलट और 19 एयरक्राफ्ट वाली इस एयरलाइंस में 15 फीसदी स्कीफ की कमी आ गई है। सैलरी बढ़ोतरी नहीं किए जाने से परेशान पायलटों ने नौकरी छोड़ दिया है। हालांकि अभी तक एयरलांइस की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

गो एयर ने 2012-13 में 100 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया तो 2013-14 में भी कंपनी मुनाफे में रही और वित्त वर्ष 2014-15 में भी कंपनी को रिकॉर्ड फायदे की उम्मीद है, लेकिन सैलरी को लेकर वो अपने ही स्टाफ को खुश नहीं कर पाई।

गौरतलब है कि पायलटों को मिलने वाली सैलरी में दो हिस्से होते है। एक हिस्सा फिक्स होता है तो दूसरा हिस्सा उड़ान भरने के मुताबिक भत्ते के तौर पर मिलता है। अगर यात्राओं का मौका कम मिला तो इसका सीधा असर उनकी सैलरी पर पड़ती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+