Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इंजन में हाई कंपन के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर उतारा गया गोएयर का विमान, सवार थे 160 यात्री

मुंबई। गोएयर की मुंबई-दिल्ली जी 8319 फ्लाइट एयरबस नियो विमाम के इंजन में कंपन के बाद विमान को मुंबई हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा है। जानकारी के मुताबिक इस विमान में कुल 160 यात्री सवार थे जो की सभी सुरक्षित हैं। विमान के मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उसके इंजन की जांच की जा रही है। अभी तक जो जानकारी आई है उसमें इंजन में कंपन की बात सामने आई है।

GoAir Mumbai-Delhi G8 319 flight grounded at Mumbai airport after high vibration in the engine

फ्लाइट के मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही पायलट को इंजन में कंपन की जानकारी मिली। इसके बाद पायलट ने तुरंत विमान को वापस मुंबई एयरपोर्ट पर उतारने का फैसला किया। दोपहर लगभग 12.15 मिनट पर विमान मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। फ्लाइट की लैंडिंग के बाद गोएयर के प्रवक्ता ने कहा है कि विमान में तकनीकि खराबी की वजह से उसे वापस मुंबई एयरपोर्ट पर उतारा गया है।

बता दें पिछले साल दिसंबर महीने में इंडिगो के मुंबई से दिल्ली होकर लखनऊ जाने वाली फ्लाइट को उड़ान भरने से रोक दिया था। क्योंकि विमान में बम रखे जाने की धमकी मिली थी। बम रखे जाने की धमकी के बाद फ्लाइट रद्द कर दी गई थी। इसके बाद विमान को खाली स्थान पर ले जाया गया और वहां सुरक्षा एंजेसियं ने जांच करने के बाद उसे सुरक्षित घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- IRCTC से बुक करें फ्लाइट टिकट, FREE में मिलेगा 50 लाख रुपए का इंश्योरेंस

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+