बेंगलुरू: हवा में खराब हुआ GoAir के विमान का इंजन, इमर्जेंसी लैंडिंग
बेंगलुरु। बेंगलुरु इंटरनैशनल एयरपोर्ट से पुणे के लिए उड़ान भरने के बाद हवा में GoAir विमान के इंजन में अचानक से खराबी आ गई, जिसके बाद विमान की आपात लैडिंग करानी पड़ी। मालूम हो कि 283 यात्रियों के साथ उड़ान भर रही फ्लाइट के नियो इंजन में खराबी आ गई थी, इससे पहले भी नियो इंजन में खराबी के मामले सामने आते रहे हैं ।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक विमान ने शनिवार को बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पुणे के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ देर बाद ही हवाई में जहाज के नियो इंजन ने काम करना बंद कर दिया। इसके बाद उस विमान की इमर्जेंसी लैंडिग कराई गई।
हालांकि विमान में सवार सभी क्रू मेंबर और यात्री सुरक्षित हैं, किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। अधिकारियों के मुताबिक जहाज की लैंडिंग के बाद इसमें सवार सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया है और अब मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं एयरलाइन कंपनी गो एयर ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए उनसे माफी मांगी है।
नियो सीरीज के इंजन
आपको बता दें कि इसी साल के मई महीने में डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने एयरबस के ए-320 प्लेन के उन विमानों को उड़ाने से रोक लगा दी थी जिनमें नियो सीरीज के इंजन लगे हैं। इन इंजन वाले विमानों में टेकऑफ से ठीक पहले या हवा में उड़ान के दौरान अपने-आप बंद हो जाने की शिकायत आ रही थीं लेकिन इसके बावजूद GoAir flight इनका प्रयोग कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications