AAP नेता की चुनौती पर बोले गोवा के ऊर्जा मंत्री- 'मैं जानकार आदमी से पावर मॉडल पर बहस को तैयार'

नई दिल्‍ली। राजधानी दिल्ली के शिक्षा मॉडल के बाद अब आम आदमी पार्टी अपनी सरकार के पावर मॉडल की तारीफ कर रही है। साथ ही आप ने गोवा में बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। इसी क्रम में सोमवार को आप नेता राघव चड्ढा ने पावर मॉडल पर गोवा के ऊर्जा मंत्री को बहस की चुनौती दे डाली। जिस पर गोवा के ऊर्जा मंत्री ने अब आम आदमी पार्टी पर पलटवार किया है।

ower Minister

गोवा के ऊर्जा मंत्री नीलेश कैब्रल ने कहा कि मैं पावर मॉडल को लेकर किसी से भी बहस के लिए तैयार हूं, बस वो शख्स दिल्ली और गोवा के मॉडल को अच्छी तरह से समझता हो। उन्होंने आगे कहा कि मैं उस व्यक्ति के साथ बहस नहीं करना चाहता जो इससे जुड़ा नहीं है। अगर बहस के लिए दिल्ली के ऊर्जा मंत्री आना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। मैंने किसी को भी बहस के लिए चुनौती नहीं दी है।

क्या था चड्ढा का बयान?
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने सोमवार को कहा कि मैंने गोवा के ऊर्जा मंत्री को सूचित किया कि मैं उनके साथ दिल्‍ली केजरीवाल मॉडल बनाम बीजेपी के गोवा ऊर्जा मॉडल पर बहस करने के लिए तैयार हूं। 17 नवंबर को दोपहर 2 बजे गोवा उनसे बहस करने के लिए पहुंचूंगा लेकिन अब गोवा के ऊर्जा मंत्री बहस से भागते हुए नजर आ रहे हैं। बीजेपी आलाकमान बहस के लिए गोवा के ऊर्जा मंत्री कैब्रल को अनुमति नहीं दे रहा है, जो मूल रूप से उनका विचार था। अब मैं बीजेपी आलाकमान के साथ-साथ मिस्टर कैब्राल से भी इस चुनौती को आसानी से स्वीकार करने का अनुरोध करता हूं और मुझे इस बहस का स्थल बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+