गोवा चुनाव: शिवसेना ने मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल का समर्थन करने का किया ऐलान, पणजी से हटाया प्रत्याशी
पणजी, 31जनवरी। देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव इस माह में होने वाले हैं। इन पांच राज्यों में गोवा भी शामिल हैं जहां विधानसभा चुनाव होगा। भाजपा से टिकट ना मिलने पर गोवा के पूर्व मंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकलर ने निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। वहीं शिवसेना ने इस चुनाव में उत्पल पर्रिकर को समर्थन करने का ऐलान सोमवार को किया है।

सोमवार को इसके लिए शिवसेना ने गोवा के पणजी से अपने उम्मीदवार को हटा दिया है और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल का समर्थन करने का फैसला किया है, जो इस सीट के लिए निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
Recommended Video
बता दें शिवसेना सांसद संजय राउत ने पहले ही पणजी से चुनाव लड़ने के लिए भाजपा का टिकट नहीं मिलने पर सभी विपक्षी दलों से उत्पल पर्रिकर का समर्थन करने का आग्रह किया था।
महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे को टैग करते हुए एक ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि हम अपनी बात रख रहे हैं। शिवसेना पणजी से अपने उम्मीदवार शैलेंद्र वेलिंगकर को वापस ले रही है। इतना ही नहीं, हमारे कार्यकर्ता उत्पल पर्रिकर का पूरा समर्थन करेंगे। हमारा मानना है कि पणजी की लड़ाई सिर्फ चुनाव के लिए है, बल्कि गोवा की शुद्धि के बारे में भी है।
संयज राउत के ट्वीट में उत्पल पर्रिकर की प्रचार शामिल था, जिसमें स्पष्ट रूप से "Babush" Monserrate को चुनने के लिए भाजपा को निशाना बनाया गया था। लिखा था "आप स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर के प्रतिनिधित्व वाले निर्वाचन क्षेत्र में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति को टिकट देंगे?"












Click it and Unblock the Notifications