कैबिनेट विस्तार से पहले गोवा सीएम ने चार मंत्रियों से मांगा इस्तीफा
मंत्रिमंडल विस्तार से पहले गोवा सीएम ने चार मंत्रियों को पद छोड़ने के लिए कहा
नई दिल्ली। गोवा के मुख्यमंत्री प्रममोद सावंत ने गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के तीन और एक निर्दलीय विधायक को मंत्रीपद छोड़ने के लिए कहा है। शनिवार को सांवत अपने मंत्रिमंडल में चार नए मंत्रियों को शामिल करने जा रहे हैं, जिससे पहले वो इन मंत्रियों से इस्तीफे चाहते हैं। राजभवन में शनिवार दोपहर 3 बजे शपथग्रहण समारोह होगा।

चार नए मंत्री बनेंगे
सीएम प्रमोद सावंत ने बताया, मैंने गोवा फॉरवर्ड पार्टी के मंत्री विजय सरदेसाई, जयेश सलगांवकर और विनोद पालेकर और एक निर्दलीय विधायक को अपने पदों से इस्तीफा देने को कहा है। मैं कैबिनेट में चार नए मंत्री जोड़ रहा हूं। सांवत ने बताया कि पार्टी नेतृत्व के मशविरे से ही उन्होंने ये फैसला किया है।

चंद्रकांत कावलेकर बनाए जा सकते हैं डिप्टी सीएम
कांग्रेस के 10 विधायकों के बीजेपी में शामिल होने के बाद अब गोवा के मंत्रिमंडल में आज विस्तार होना है। जानकारी के मुताबिक, वर्तमान डिप्टी स्पीकर माइकल लोबो, चंद्रकांत कावलेकर, बाबूश मोन्सेरात और फिलिप नेरी रॉड्रिग्स को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती। चंद्रकांत कावलेकर डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं।

दस विधायक कांग्रेस छोड़ भाजपा में गए हैं
बता दें कि एक दिन पहले ही गोवा के दस विधायक कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए हैं। 40 विधानसभा सीटों वाले गोवा में भाजपा के अब 27 विधायक हो गए हैं। पहले भाजपा के 17 विधायक थे और वो सहयोगियों के सहारे सरकार चला रही थी। अब विधानसभा में भाजपा के 27, कांग्रेस के 5, गोवा फॉरवर्ड पार्टी के 3, मगो पार्टी का 1, निर्दलीय 3 और राष्ट्रवादी कांग्रेस का 1 विधायक है।












Click it and Unblock the Notifications