गोवा के CM मनोहर पर्रिकर ने अपने आवास पर अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए खास निर्देश

पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के सेहत में सुधार हुआ है। शनिवार को पर्रिकर ने अपने निजी आवास पर सरकारी आधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें लंबित पड़े कामों को तेजी से पूरा करने के निर्देस दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पर्रिकर ने अधिकारियों संघ यह बैठक मंडोवी नदी पर बन रहे तीसरे पुल समेत विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा करने के लिए की गई थी।

Goa CM Manohar Parrikar holds meeting of govt officers at his residence

बता दें कि पर्रिकर ने हाल ही में 31 अक्टूबर को कैबिनेट मीटिंग भी बुलाई थी और इसके अगले दिन पार्टी नेताओं से मुलाकात की। पर्रिकर ने विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए और इसके लिए समय सीमा तय कर दी। बता दें कि सरकार के विभिन्न विभागों में बीते दो साल से खाली पड़े पद को भरा नहीं गया है। मुख्यमंत्री के बीमार हो जाने की वजह से भर्ती प्रक्रिया को पिछले नौ महीनों से रोक दिया गया था।

एम्स से छुट्टी के बाद निजी आवास पर ले रहे स्वास्थ्य लाभ
गोवा के मुख्यमंत्री मनोगर पर्रिकर 14 अक्टूबर से अपने निजी आवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। इससे पहले दिल्ली के एम्स में उनका इलाज चल रहा था, जहां से छुट्टी दी गई थी। मुख्यमंत्री के लगातार छुट्टी और स्वास्थ्य लाभ पर जाने को लेकर कांग्रेस ने राज्य में पर्रिकर के स्थान पर पूर्णकालिक मुख्यमंत्री की मांग कर रही है। लेकिन अब पर्रिकर के गोवा लौटने के बाद राजनीतिक उथल पुथल पर विराम लग गया है।

यह भी पढ़ें- भूपेश बघेल पर दर्ज हुई FIR, कांग्रेस नेताओं ने कहा- जल्द खत्म होगा भाजपा का खेल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+