पर्रिकर ने मेरे अंदर अपना जोश डाला, अब मैं 15-16 घंटे काम कर पाता हूं- गोवा CM प्रमोद सावंत
पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि वो 15-16 घंटे काम कर पाते हैं उसके पीछे मुख्य कारण पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर हैं। उन्होंने शुक्रवार को बताया कि दिवंगत पार्रिकर ने मुझ सहित तमाम युवाओं में जोश भर दिया। बता दें कि लोकप्रिय नेता मनोहर पार्रिकर कैंसर से पीड़ित थे और इसी साल मार्च में उनका निधन हो गया था। सावंत ने यह बात स्वर्गीय पर्रीकर पर एक बायोपिक के पोस्टर को लॉन्च करने के लिए आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस बायोपिक को 'गो गोवा गॉलीवुड प्रोडक्शंस' बना रही है। इस दौरान मनोहर पर्रीकर के भाई औधुत और बेटे उत्पल भी समारोह में मौजूद थे। यह फिल्म दिवंगत नेता की जयंती पर अगले साल 13 दिसंबर को रिलीज करने की योजना है।फिल्म के निर्माताओं के अनुसार, इसे हिंदी और कोंकणी में बनाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications