गोवा में 251 में से 156 उम्मीदवार करोड़पति, 38 पर आपराधिक मामले
251 में से 38 (15%) उम्मीदवारों ने अपने हलफनामों में खुद के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की बात कही है। इनमें से 19 उम्मीदवारों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामले दर्ज किए गए हैं।
पणजी। अगले महीने गोवा में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी दागियों और करोड़पति उम्मीदवारों की तादाद दूसरे राज्यों से बहुत जुदा नहीं है। चार दूसरे राज्यों के साथ गोवा में भी अगले महीने विधानसभा का चुनाव है। गोवा में 40 सीटों पर 251 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे रहे हैं।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 251 में से 38 (15%) उम्मीदवारों ने अपने हलफनामों में खुद के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की बात कही है। इनमें से 19 उम्मीदवारों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामले दर्ज किए गए हैं। दो उम्मीदवारों के खिलाफ महिलाओं के खिलाफ हिंसा का मामला दर्ज है। आम आदमी पार्टी के 39 में से तीन उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले हैं। भारतीय जनता पार्टी के 36 में से छह पर, कांग्रेस के 37 में से नौ पर, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के 25 में से दो, एनसीपी के 17 मे से पांच और 58 निर्दलीय में से 9 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। गंभीर आपराधिक मामलों की बात की जाए तो भारतीय जनता पार्टी के तीन, कांग्रेस के छह, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के दो, एनसीपी का एक और 58 निर्दलीय में से चार उम्मीदवारों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
भाजपा उम्मीदवार सबसे अमीर
करोड़पति उम्मीदवारों की बात करें तो 251 में से 156, यानि 62 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं। हर पार्टी में करोड़पति उम्मीदवारों की बात करें तो कांग्रेस के 37 में से 34 उम्मीदवार करोड़पति हैं। वहीं भाजपा के 36 में से 35 उम्मीदवार करोड़पति हैं। आम आदमी पार्टी के 39 में से 19, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के 25 में से 13, एनसीपी के 17 में से 10 और निर्दलीय उम्मीदवारों में 58 में से 27 के पास एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है।
उम्मीदवारों की औसत संपत्ति की बात करें तो कांग्रेस के उम्मीदवरों के पास औसतन 8.07 करोड़, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों पर औसतन 7.61 करोड़, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों पर 4.21 करोड़, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के उम्मीदवारों पर 3.60 करोड़, एनसीपी के उम्मीदवीरों पर 2.27 करोड़ की औसत संपत्ति है।












Click it and Unblock the Notifications