गडकरी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहा- हमारी सरकार पारदर्शी है, राफेल मामले में आक्रामक होने की जरूरत
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राफेल डील को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं को एक संदेश दिया है। गडकरी ने साफ कर दिया है कि राफेल के मुद्दे पर रक्षात्मक रवैया अपनाने की जगह आक्रमक रवैया अपनाएं। आपको बता दें कि फ्रांस की कंपनी डसाल्ट एविएशन के साथ 36 जेट के सौदे को लेकर कांग्रेस बीजेपी पर जमकर हमला बोल रही है। कांग्रेस का दावा है कि यूपीए सरकार द्वारा राफेल की जो कीमत दी जा रही थी, एनडीए उसके मुकाबले 3 गुना ज्यादा दाम दे रही है।

कांग्रेस का यह भी आरोप है कि बीजेपी सरकार ने उद्योगपति अनिल अंबानी को फायदा पहुंचाने के लिए सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड (एचएएल) को इस सौदे से बाहर करा दिया है। राज्य स्तर की बीजेपी की मीटिंग में केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा, 'रिलायंस डिफेंस डसाल्ट एविएशन को कुछ पार्ट सप्लाई करेगी। एयरक्राफ्ट की असेंबलिंग का काम नागपुर में होगा। वेंडर कौन होगा यह फैसला दैसा का होगा।' उन्होंने कहा कि डसाल्ट के कई इंटरनेशनल सप्लायर हैं, जो पार्ट सप्लाई करते हैं।
गडकरी ने कहा कि यह डसाल्ट का अधिकार है कि वह किसे अपना पार्टनर नियुक्त करेगी। सड़क एवं परिवहन मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी इस डील को लेकर कन्फ्यूजन पैदा कर रही है। उन्होंने कहा, 'भारत सरकार का इससे (दैसॉ द्वारा भारतीय पार्टनर के चुनाव में) कोई लेना-देना नहीं है। न ही पीएम मोदी का इससे कोई लेना-देना है। विपक्ष बेवजह इस मामले में भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहा है।' उन्होंने कहा, 'हम एक पारदर्शी सरकार हैं। हमें इस मामले पर रक्षात्मक नहीं बल्कि अक्रामक होने की जरूरत है












Click it and Unblock the Notifications