ग्लोबल लीडर रेटिंग: पीएम मोदी बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, 77% के साथ टॉप पर

नई दिल्ली, 20 मार्च। दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं की लिस्ट में पीएम मोदी का नाम टॉप पर रैंक कर रहा है। अमेरिका स्थित एजेंसी ग्लोबल लीडर अप्रूवल ट्रैकर मार्निंग कंसल्ट ने दुनिया भर के नेताओं को लेकर सर्वे के आधार पर ये लिस्ट जारी की है। ग्लोबल लीडर के इस सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 77 प्रतिशत रैंकिंग मिली है और पीएम मोदी टॉप रैंक पर हैं।

पीएम मोदी को सबसे ज्यादा रैंकिंग

पीएम मोदी को सबसे ज्यादा रैंकिंग

13 देशों के नेताओं में सबसे ज्यादा अप्रूवल रेटिंग पीएम मोदी को मिली है। पीएम मोदी ने इस बार दुनिया के बड़े नेताओं को पीछे छोड़ दिया है। इन नेताओं में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा, आस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन, कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो, ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो, मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडर, इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्रागी जैसे बड़े नाम है।

डिसअप्रूवल रेटिंग भी सबसे कम

डिसअप्रूवल रेटिंग भी सबसे कम

टॉप रैंकिंग ने एक बार फिर साबित किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता अभी भी बनी हुई है। सिर्फ अप्रूवल रैंकिंग ही नहीं बल्कि डिसअप्रूवल रैंकिंग में भी पीएम मोदी में सबसे शानदार प्रदर्शन किया है। सर्वे में शामिल होने वाले लोग नेताओं को डिसअप्रूव भी कर सकते हैं लेकिन प्रधानमंत्री की डिसअप्रूवल रेटिंग सबसे कम 17 प्रतिशत है।

कैसे जारी होती है रैकिंग?

कैसे जारी होती है रैकिंग?

ग्लोबल लीडर की रैंकिंग को एजेंसी हर सप्ताह जारी करती है। इसके लिए एजेंसी बीते एक सप्ताह में एकत्र किए डेटा के आधार पर रैंकिंग का निर्माण किया जाता है जिसमें गलती का अंतर 1 से 3 प्रतिशत हो सकता है। एजेंसी के मुताबिक सर्वे में संयुक्त राज्य अमेरिका से 45,000 सैंपल लिए जाते हैं जबकि अन्य देशों से सैंपल का आंकड़ा 3000 से 5000 के बीच होता है। सैंपल में शामिल वयस्कों से ऑनलाइन साक्षात्कार किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+