गोरखालैंड: राजनाथ सिंह की अपील के बाद GJM ने वापस ली 104 दिन पुरानी हड़ताल
दार्जलिंग। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अपील के बाद गोरखा जनमुक्ति मोर्चा ने गोरखालैंड की मांग को लेकर दार्जलिंग में 104 दिनों से आ रहे अनिश्चित कालीन बंद को वापस ले लिया है। गोरखा जन मुक्ति मोर्चो के अध्यक्ष बिमल गुरुंग ने एक आडियो मैसेज जारी करके कहा कि बुधवार 6 बजे से बंद को वापस लिया जा रहा है।

बता दें कि मंगलवार को राजनाथ सिंह ने गोरखा जनमुक्ति मोर्चा से दार्जलिंग में सामान्य स्थिति बहाल करने की अपील की थी। राजनाथ सिंह ने कहा था, 'मैंने गृह सचिव को एक दिन के अंदर ही एक मीटिंग करने का आदेश दिया है। इस मीटिंग में सभी मुद्दों पर चर्चा होगी। मैं गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के नेता बिमल गुरुंग से त्यौहार के मौसम को देखते हुए बंद वापस लेने की अपील करता हूं, जिससे क्षेत्र सामान्य स्थिति बहाल हो सके।'
बता दें कि गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के इस 104 दिनों के बंद के दौरान दार्जलिंग के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस बंद के दौरान कई बार हिंसक झड़पें भी हुई जिनमें 11 लोगों की जान गई।












Click it and Unblock the Notifications