इस गांव में लड़कियों के मोबाइल फोन इस्तेमाल पर लगी पाबंदी
नयी दिल्ली। प्रधानंमत्री मोदी डिजिटल इंडिया की बातें कर रहे हैं तो उनके ही गृह राज्य में लड़कियों के मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी गई है। गुजरात के मेहसाणा जिले के एक गांव में नाबालिग लड़कियों के मोबाइल फोन इस्तेमाल करने पर पाबंदी लगी दी गई है। फरमान जारी किया गया है कि अगर किसी लड़की ने मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया तो पकड़े जाने पर 2100 रुपए का जुर्माना देना होगा।

इस फरमान के पीछे दलील दी गई है कि मोबाइल फोन की वजह से लड़कियां पढ़ाई में अपना पूरा ध्यान नहीं लगा पा रही हैं। ऐसे में उन्हें इन सबसे दूर रहना चाहिए। मेहसाणा की काडी तालूका स्थित सूरज गांव की पंचायत ने ये फरमान जारी किया है। फरमान में कहा गया है कि लड़कियों को अपने माता-पिता के मोबाइल फोन का इस्तेमाल सिर्फ घर के भीतर ही करने की आजादी होगी।
पंचायत के इस फरमान में गांववाले भी साथ हैं। उनका कहना है कि मोबाइल फोन की वजह से लड़कियों की आदत बिगड़ रही है। वो पढ़ाई में अपना ध्यान नहीं लगा पा रही है। फंचायत के फरमान के बाद गांव में 18 साल से कम उम्र की किसी भी लड़की को मोबाइल फोन न रखने की हिदायत दी जा रही है। बाकी बड़ी लड़कियों पर ये नियम नहीं लागू होगा। पंचायत ने कहा है कि कॉलेज की लड़कियों अच्छे-बुरे में भेद करने में समझ सकती है, लेकिन छोटी बच्चियां नहीं।












Click it and Unblock the Notifications