घरवालों को न लगे रिश्ते की भनक, इसलिए लड़की ने रची ऐसी झूठी कहानी की पुलिस भी रह गई दंग
गुजरात के बोटाड में एक लड़की ने अपनी लव-स्टोरी छिपाने के लिए पुलिस को ऐसी स्टोरी सुनाई कि वो भी हैरान रह गए। बोटाड की रहने वाली विलास वाघेला का अपने ही गांव के एक लड़के योगेश वाघेला के साथ अफेयर चल रहा था।
अहमदाबाद। गुजरात के बोटाड में एक लड़की ने अपनी लव-स्टोरी छिपाने के लिए पुलिस को ऐसी स्टोरी सुनाई कि वो भी हैरान रह गए। बोटाड की रहने वाली विलास वाघेला का अपने ही गांव के एक लड़के योगेश वाघेला के साथ अफेयर चल रहा था। दोनों साथ थे जब विलास एक हादसे का शिकार हो गईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घरवालों को दोनों के अफेयर के बारे में भनक न लगे, इसलिए विलास ने रोड एक्सिडेंट की ऐसी कहानी गढ़ी कि जानकर पुलिस भी हैरान रह गई। मामले की तफ्तीश की तो सच्चाई सामने निकलकर आई।

गुजरात के बोटाड में रहने वाली 21 वर्षीय विलास वाघेला का अपने गांव के योगेश वाघेला के साथ अफेयर था। योगेश ड्रिल मशीन चलाने का काम करता है। हादसे वाले दिन विलास ड्रिल मशीन देखना चाहती थी, इसलिए वो योगेश के साथ कुएं में चली गई। इसी बीच विलास के बाल हवा के कारण ड्रिल मशीन की चलती बेल्ट में आ गए। उसने हाथ से खुद को बचाना चाहा और इसी चक्कर में वो उसका एक अंगूठा कट गया। उसके कान में भी गहरी चोट आई।
इसके बाद योगेश ने तुरंत एमरजेंसी सेवा 108 को फोन किया और अपनी बाइक पर उसे अस्पताल लेकर आया। रास्ते में विलास ने उसे कहा कि वो इसे रोड एक्सिडेंट बताएं नहीं तो उसके घरवालों को दोनों के रिश्ते के बारे में पता चल जाएगा। उसे भावनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हादसे की गंभीरता को देखते हुए उसे अहमदाबाद भेज दिया गया। भावनगर के डॉक्टरों और 108 सेवा को उसने कहा कि उसका रोड एक्सीडेंट हो गया है, लेकिन अहमदाबाद के अस्पताल में उसने अपहरण की दूसरी कहानी रची।
अहमदाबाद के वीएस अस्पताल में जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो विलास ने बताया कि कॉलेज जाते समय 4 लोगों ने उसका अपहरण कर लिया था। उन्होंने उसकी सोने की चेन छीन ली और उससे मारपीट भी की। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस को विलास की बात पर तब शक हुआ जब 108 सेवा और डॉक्टरों ने बताया कि उसका रोड एक्सिडेंट हुआ था। इसके बाद पुलिस को शक हुआ और उन्होंने योगेश से पूछताछ शुरू की।
योगेश से पूछताछ हुई तो असली बात सामने निकलकर आई। फिलहाल विलास की हालत गंभीर है और उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications