राहुल गांधी के लखीमपुर दौरे को गिरिराज सिंह ने बताया 'पॉलिटिकल टूरिज्म', कहा- उनके दिल में झूठी संवेदनाएं थी
नई दिल्ली, अक्टूबर 10। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि राहुल और प्रियंका किसानों की आड़ में अपनी राजनीति चमका रहे हैं। सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी का लखीमपुर दौरा सिर्फ एक 'राजनीतिक पर्यटन' था। गिरिराज सिंह ने कहा कि ये विपक्ष के लोग और खासकर कांग्रेस पार्टी के नेता सिर्फ राजनीति करने जाते हैं, कोई संवेदना जताने नहीं।

कश्मीर में मारे गए लोगों के परिजनों से क्यों नहीं मिले राहुल गांधी?
गिरिराज सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी लखीमपुर में मृतक किसानों के परिवार से तो मिलते हैं, लेकिन उस पत्रकार के परिवार से नहीं मिलते, जो हिंसा की घटना में मारा गया था। इससे पता चलता है कि राहुल के दिल में झूठी संवेदनाएं थी। गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने लखीमपुर जाने में कतई देर नहीं की, लेकिन कश्मीर में मारे गए लोगों के लिए उनके दिलों में कोई संवेदनाएं नहीं हैं, कश्मीर में भी तो लोग मरे हैं, वहां राहुल गांधी क्यों नहीं गए।
कांग्रेस ने प्रमुखता से उठाया था लखीमपुर की घटना को
Recommended Video
आपको बता दें कि लखीमपुर खीरी की घटना को कांग्रेस पार्टी प्रमुखता से उठाया था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों ही लखीमपुर जाकर मृतक किसानों के परिवार से मिले थे। इस मुलाकात के लिए उन्हें प्रशासन से काफी जद्दोजहद तक करनी पड़ी थी। प्रियंका गांधी को तो 2 दिन से भी अधिक समय तक पुलिस हिरासत में भी रहना पड़ा था। वहीं राहुल गांधी ने लखनऊ एयरपोर्ट पर धरना दिया था।
लखीमपुर की घटना में 4 किसानों की हुई मौत
लखीमपुर खीरी में 3 अक्टूबर को किसानों की भीड़ पर गाड़ी चढ़ा दी गई दी। इस घटना में 4 किसानों की मौत हुई थी। इसके बाद हुई हिंसा की घटना में 4 लोग भी मारे गए थे, जिसमें बीजेपी के कार्यकर्ता भी शामिल थे। इस घटना के बाद अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी ने सबसे पहले लखीमपुर जाने की कोशिश की थी, लेकिन दोनों को हिरासत में ले लिया गया था। इसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल बुधवार को लखीमपुर पहुंचा था, जहां उन्होंने मृतक किसान लवप्रीत सिंह के परिजनों से मुलाकात की थी।












Click it and Unblock the Notifications