जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे गुलाम नबी आजाद, DPAP कोर कमेटी का फैसला
Ghulam Nabi Azad Contest Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। इस बीच सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवार उतार रही हैं। इस बीच जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर सामने आई है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम गुलाम नबी आजाद अनंतनाग से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।
गुलाम नबी आजाद 2022 में कांग्रेस से अलग हो गए थे। वे कांग्रेस के साथ 50 साल तक जुड़े रहे। इसके बाद उन्होंने डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आज़ाद पार्टी (डीपीएपी) नाम से अपना खुद की पार्टी बना ली। डीपीएपी नेता ताज मोहिउद्दीन ने कहा कि आज डीपीएपी की कोर कमेटी की बैठक हुई और हमने फैसला किया कि पार्टी अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद अनंतनाग-राजौरी सीट से चुनाव लड़ेंगे।

2014 में उधमपुर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा नेता जितेंद्र सिंह से हारने के बाद आज़ाद के लिए यह पहला लोकसभा चुनाव होगा।
यह भी पढ़ें- सीमा हैदर और सचिन की शादी की पहली सालगिरह पर गांव में मना जश्न, गुलाम हैदर के वकील बोले- जाल में फंस गई












Click it and Unblock the Notifications