राहुल ने कभी नहीं कही चिट्ठी लिखने वालों की भाजपा से मिलीभगत की बात: आजाद

राहुल ने कभी नहीं कहा चिट्ठी लिखने वालों की भाजपा से मिलीभगत: आजाद

नई दिल्ली। राज्यसभा में कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद ने उन खबरों को पूरी तरह से बेबुनियाद बताया है जिनमें कहा गया है कि राहुल न पार्टी नेतृत्व को लेकर चिट्ठी लिखने वाले नेताओं की भाजपा से मिलीभगत की बात कही है। आजाद ने कहा है कि राहुल गांधी ने ना तो कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के दौरान और ना बाहर ही इस तरह की कोई बात कही है। इस तरह की बात एकदम गलत है।

Recommended Video

    CWC Meeting: Rahul Gandhi को फिर कमान सौंपने की मांग, जानिए बैठक की 10 बड़ी बातें | वनइंडिया हिंदी
    राहुल और सोनिया से कोई दिक्तत नहीं

    राहुल और सोनिया से कोई दिक्तत नहीं

    कांग्रेस कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक के बीच उस तरह की भी खबर आई थी कि गुलाम नबी आजाद की ओर से इस्तीफे की पेशकश की गई है। इस पर आजाद ने कहा है कि उन्हें राहुल गांधी और सोनिया गांधी से कोई दिक्कत नहीं है। राहुल गांधी से इसे ना जोड़ा जाए। चिट्ठी लिखने की वजह कांग्रेस की कार्यसमिति थी, जिसमें बदलाव को लेकर चिट्ठी लिखी है। दरअसल आज कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बीच ही इस तरह की खबर सामने आई कि राहुल गांधी ने सोनिया गांधी को लिखे गए पत्र की टाइमिंग को लेकर गुस्सा जताया और कहा कि चिट्ठी को लिखने वालों की भाजपा से मिलीभगत है। इस पर गुलाम नबी आजाद ने इस बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर बीजेपी से सांठगांठ की बात साबित होती है तो वो पार्टी से इस्तीफा दे देंगे।

    23 नेताओं ने लिखी है चिट्ठी

    23 नेताओं ने लिखी है चिट्ठी

    गुलाम नबी आजाद और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल समेत 23 कांग्रेस नेताओं ने हाल ही में चिट्ठी लिखकर कांग्रेस नेतृत्व पर कुछ सवाल उठाए हैं। जिसके बाद सोनिया गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा की पेशकश की है। सोनिया गांधी के इस्तीफे की पेशकश के बादआज कांग्रेस कार्य समिति की बैठक हुई। जिसके बाद इस तरह की खबरें सामने आईं। जिन पर पहले कांग्रेस और फिर कपिल सिब्बल और आजाद के भी बयान आए हैं कि राहुल के बयान को लेकर खबरें झूठी हैं।

    प्रियंका और आजाद के बीच भी तल्खी की खबर

    प्रियंका और आजाद के बीच भी तल्खी की खबर

    ये भी बताया जा रहा है कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के दौरान गुलाम नबी आजाद की ओर से चिट्ठी लिखने को लेकर दी गई सफाई पर प्रियंका गांधी ने भी सवाल उठाए। प्रियंका गांधी ने आजाद से कहा है कि आप जो बातें अब कर रहे हैं और जो बातें आपने चिट्ठी में लिखी हैं, वो मेल नहीं खाती हैं। आप कह रहे हैं वह उससे ठीक अलग है जो आपने लेटर में लिखा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+