#Demonetisation: गुलाब नबी आजाद का विवादित बयान सदन की कार्यवाही से हटाया गया
गुलाम नबी आजाद के बयान का गलत इस्तेमाल ना हो इसलिए उसे सदन की कार्यवाही के रिकॉर्ड से हटा दिया गया है।
नई दिल्ली। राज्यसभा में नोटबंदी के मुद्दे पर विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद के विवादित बयान को सदन की कार्यवाही के रिकॉर्ड से हटा दिया गया है। नोटबंदी पर आजाद ने सदन में कहा था कि ये मोदी सरकार का एक गलत फैसला है।
विपक्ष के नेता ने कहा था कि पाकिस्तानी टेररिस्ट ने उरी में हमारे उतने जवान नहीं मारे, जितना इस गलत फैसले के चलते आम लोग मारे गए। इसका जिम्मेदार कौन है, बीजेपी पर एयरस्ट्राइक करने की जरूरत है। सरकार द्वारा 500 और 1,000 रुपये के नोटों के बंद करने के कारण 40 लोगों की मौत हुई है जबकि पाकिस्तानी आतंकवादियों के उरी हमले में मारे जाने वाले लोगों की संख्या उससे कहीं कम है।
जिसके बाद भाजपा ने आजाद का विरोध किया था और संसदीय कार्यमंत्री वेंकैया नायडू ने इसे अपमानजनक बताया था। नायडू ने कहा था कि आजाद के इस बयान को पाकिस्तान अपने हथियार के तौर पर इस्तेमाल करेगा, उन्होंने राष्ट्र के साथ धोखा किया इसलिए वो माफी मांगे।
फिलहाल आजाद के बयान का गलत इस्तेमाल ना हो इसलिए उसे सदन की कार्यवाही के रिकॉर्ड से हटा दिया गया है। आपको बता दें कि 18 सितंबर को कश्मीर के उरी में आतंकी हमले में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे।













Click it and Unblock the Notifications