गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल को कांग्रेस छोड़ BJP में शामिल होने का मिला ऑफर

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी में लेटर विवाद के बाद पार्टी के नेता गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल अपनी ही पार्टी के निशाने पर आ गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को लिखे लेटर मामले में कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक (CWC Meeting) में उन्हें भला-बुरा सुनाया गया। उनपर देश द्रोही और भाजपा से मिले होने का आरोप लगाया गया। इन आरोपों और सोनिया गांधी और राहुल गांधी की नाराजगी से गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल दुखी है। गुलाम नबी आजाद के बाद कपिल सिब्बल का भी दर्ज छलका। इन सबके के बीच केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने दोनों ही नेताओं को बीजेपी में शामिल होने का ऑफर दे दिया है।

Recommended Video

    Ramdas Athawale बोले- Ghulam Nabi Azad और Kapil Sibbal BJP में हो जाएं शामिल | वनइंडिया हिंदी
    Ramdas Athawale

    केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने सुझाव देते हुए कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल ने कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत काम किया है। अगर राहुल गांधी और सोनिया गांधी उनपर आरोप लगा रहे हैं तो उन्हें पार्टी छोड़ देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उनकता स्वागत खुले दिल से करेगी। अठावले ने कहा कि जैसे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी को छोड़ बीजेपी का दामन थामा उसी तरह से सिब्बल और गुलाम नबी आजाद को भी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने दोनों ही वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं पर बीजेपी के साथ काम करने का आरोप लगाया है, ऐसे में अनुरोध करूंगा कि आजाद और सिब्बल को कांग्रेस से इस्तीफा दे देना चाहिए। दोनों ही नेताओं ने कांग्रेस पार्टी के विकास के लिए सालों तक काम किया है, लेकिन अब उन्हें वहां आरोप झेलने पर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी में दोनों ही नेताओं का स्वागत है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+