भाजपा सरकार की वजह से घाटी में आतंकवाद फिर से जिंदा हो गया: गुलाम नबी आजाद

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने जम्मू कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। गुलाम नबी आजाद ने कहा कि जबसे भाजपा सत्ता में आई है जम्मू कश्मीर में आतंकवाद एक बार फिर से जीवित हो गया है। आजाद ने कहा कि घाटी में स्थिति को भाजपा ने सही से नियंत्रित नहीं किया, इन लोगों को जम्मू कश्मीर की राजनीति का बिल्कुल भी कोई अंदाजा नहीं है, इन्हें बस नारेबाजी करना आता है। जम्मू कश्मीर में आतंकवाद इसलिए बढ़ा है क्योंकि भाजपा की सरकार ने यहां कि स्थिति को बहुत गलत तरीके से हैंडल किया।

ghulam nabi azad

यह पहली बार नहीं है जब गुलाम नबी आजाद ने जम्मू कश्मीर में भाजपा की नीति की आलोचना की है। पिछले महीने जब गुलाम नबी आजाद जम्मू कश्मीर के छह दिन के दौरे पर पहुंचे थे तो उन्होंने दावा किया था कि कश्मीर और कश्मीरियों में निराशा और तनाव है। उन्होंने कहा कि कि केवल सत्ता पक्ष के 100-200 लोगों को छोड़कर कोई भी अनुच्छेद 370 हटाए जाने से खुश नहीं है। आजाद ने जम्मू में वार्ता के दौरान कहा कि प्रशासन का इतना आतंक मैंने दुनिया में कहीं नहीं देखा है। प्रदेश में लोकतंत्र नाम की कोई भी चीज नहीं है।

गुलाम नबी आजाद ने कहा था कि कश्मीर घाटी के लोगों के साथ-साथ जम्मू के लोग भी निराश हैं। सत्ता पक्ष के 100-200 लोगों के अलावा, कोई भी खुश नहीं है। दुकानदारों और ट्रांसपोर्टरों सहित छोटे व्यवसायी सभी निराश हैं। प्रशासन का इतना आतंक मैंने दुनिया में कहीं नहीं देखा है। प्रदेश में लोकतंत्र नाम की कोई भी चीज नहीं है। जब कानून बदल गया, तो लोकतंत्र भी यहाँ समाप्त हो गया ... अभिव्यक्ति और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और आंदोलन समाप्त हो गया है। गुलाम नबी आजाद ने कहा था कि कश्मीर में हालात बद से बदतर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+