सावधान! WhatsApp का क्लोन है GB WhatsApp,डाउनलोड किया है तो क्या करें जानिए
नई दिल्ली, 29 जून: भारत में ही नहीं दुनियाभर में मैसेजिंग ऐप के मामले में व्हाट्सएप की बात ही कुछ और है। यूजर फ्रेंडली होने के चलते यह बहुत ही लोकप्रिय रहा है। यूजर की सुविधाओं के मद्देनजर अक्सर इसके नए-नए वर्जन सामने आते रहते हैं। लेकिन, आजकल इसी के चलते जीबी व्हाट्सएप खूब सुर्खियों में आ चुका है। इसकी वजह ये है कि यह मूल व्हाट्सएप के अलावा कई सारे अतिरिक्त फीचर दे रहा है। लेकिन, सावधान! यह व्हाट्सएप का नया या अपडेटेड वर्जन नहीं है और जीबी व्हाट्सएप का ऑरिजनल व्हाट्सएप से कोई संबंध नहीं है।

जीबी व्हाट्सएप का व्हाट्सएप से कोई संबंध नहीं है
अगर यूजर्स की संख्या की बात हो तो दुनिया में किसी भी मैसेजिंग प्लेटफॉर्म की तुलना व्हाट्सएप से नहीं हो सकती। डेटा शेयरिंग में यह ऐप जितना यूजर फ्रेंडली है, उतना कोई नहीं है। हालांकि, वक्त के साथ यूजर्स की जरूरतें भी बढ़ चुकी हैं, इसलिए स्वाभाविक तौर पर व्हाट्सएप से भी कुछ और की मांग होते रहना सामान्य सी बात है। कई ऐसे फीचर हैं, जो व्हाट्सएप पर उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन ऐसे फीचर व्हाट्सएप की तरह का ही कुछ दूसरा प्लेटफॉर्म ऑफर करता है। कई लोगों को लगता है जीबी व्हाट्सएप इसी चैट ऐप का ऐसा ही एक मॉडिफाइड वर्जन है। बहुत लोगों ने इसी चक्कर में इसे डाउनलोड कर लिया है कि यह भी असली व्हाट्सएप ही है। क्योंकि, यूजर्स को तो ज्यादा और नया फीचर चाहिए जो व्हाट्सएप से इतर जीबी व्हाट्सएप दे रहा है। मतलब, जीबी व्हाट्सएप पर वह फीचर उपलब्ध है, जो सामान्य व्हाट्सएप पर नहीं है। लेकिन, अनजाने में आपको इसकी बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

जीबी व्हाट्सएप क्या है, पहले ये जान लीजिए
ऊपर ही बताया गया है कि जीबी व्हाट्सएप असली व्हाट्सएप के मॉडिफाइड रूप के तौर पर बनाया गया है। यह पूरी तरह से अलग ऐप (क्लोन) है, इसलिए आप जीबी व्हाट्सएप को गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड नहीं कर सकते। यह एपीके (एंड्रॉयड एप्लीकेशन पैकेज) के जरिए डाउनलोड किया जाता है। जीबी व्हाट्सएप को थर्ड पार्टी डेवलपर्स ने जानबूझकर इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह व्हाट्सएप का अगला वर्जन नजर आए। जबकि, वास्तव में इसका व्हाट्सएप से कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि, जीबी व्हाट्सएप नया नहीं है और यह लंबे वक्त से एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइसों के लिए उपलब्ध है। इसका मकसद यूजर्स को व्हाट्सएप जैसा ही अनुभव देना है, लेकिन मूल व्हाट्सएप से ज्यादा फीचर के साथ। इस फीचर में एक ही डिवाइस पर दो व्हाट्सएप अकाउंट इस्तेमाल करने की सुविधा शामिल है। यही नहीं इसमें लंबा वीडियो स्टैटस भी लगाया जा सकता है और व्हाट्सएप के बिजनेस अकाउंट की तरह ऑटो रिप्लाई और हिडेन मैसेज टिक्स जैसे फीचर भी उपलब्ध हैं।

व्हाट्सएप की चेतावनी जान लीजिए
लोग ज्यादा फीचर के चक्कर में असली व्हाट्सएप की जगह जीबी व्हाट्सएप को डाउनलोड कर लेते हैं। हालांकि, व्हाट्सएप ने बार-बार इस प्रवत्ति के प्रति आगाह किया है। 2019 में व्हाट्सएप ने ऐसे अकाउंट को अस्थाई तौर पर निलंबित करना शुरू कर दिया था, जो जीबी व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हुए पाए गए थे। उसने चेतावनी दी थी कि असली ऐप से इतर जो लोग भी दूसरे ऐप का इस्तेमाल करेंगे, उन्हें अस्थाई तौर पर निलंबित कर दिया जाएगा। व्हाट्सएप ने यहां तक कह दिया था कि अगर यूजर अकाउंट के अस्थाई निलंबन के बावजूद आधिकारिक ऐप को इस्तेमाल करना शुरू नहीं किया तो व्हाट्सएप उनके अकाउंट को हमेशा के लिए बंद कर सकता है। व्हाट्सएप ने चेतावनी दी थी कि अनाधिकृत ऐप उसकी सेवा शर्तों का उल्लंघन करता है।

जीबी व्हाट्सएप के इस्तेमाल के क्या खतरे हैं
जीबी व्हाट्सएप के इस्तेमाल का सबसे बड़ा खतरा ये है कि इसके इस्तेमाल में सिक्योरिटी चेक की वह व्यवस्था नहीं होती, जो असली व्हाट्सएप एंड टू एंड एन्क्रिप्शन के जरिए देता है। कुल मिलाकर इसे डिजाइन ही इस तरह से किया गया है कि यूजर इसे असली व्हाट्सएप समझकर धोखा खा जाएं। यानी धोखे का ये खेल जोखिमों से भरा है, जिसमें प्राइवेसी भी एक बहुत बड़ा मसला है। सबसे बड़ी गंभीर समस्या तो ये है कि जीबी व्हाट्सएप के कई एपीके डाउनलोड लिंक मैलवेयर से प्रभावित पाए गए हैं, जिससे यूजर को वायरस अटैक का खतरा झेलना पड़ सकता है। इसलिए, व्हाट्सएप यूजर्स से कहता है कि सुरक्षा कारणों से ऑरिजनल ऐप का ही इस्तेमाल करें और इस बात के बारे उसने अपनी सिक्योरिटी नोट में भी बताया है।

डाउनलोड किया है तो क्या करना है जानिए
सच्चाई ये है कि आज स्मार्ट फोन यूजर्स के लिए व्हाट्सएप उनकी दिनचर्या का अहम हिस्सा बन चुका है। घर-परिवार हो या फिर संगी-साथी या फिर दफ्तर से जुड़ा काम व्हाट्सएप हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है। ऐसे में यदि आपने जीबी व्हाट्सएप के बारे में नहीं सुना है या फिर उसे डाउनलोड नहीं किया है तो फिर आपको घबराने की जरूरत नहीं है और आप निश्चिंत रह सकते हैं। लेकिन, गलती से अगर आपने अपने स्मार्ट फोन में इसे डाउनलोड किया है तो उसे फौरन डिलीट कर देने में ही भलाई समझिए। क्योंकि, आपके फोन का डेटा खतरे में है। आजकल तो लोग बैंकिंग ऐप से लेकर हर जरूरी चीजें फोन में ही रखते हैं। इसलिए, सावधानी में ही समझदारी है।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता?












Click it and Unblock the Notifications