गाजा तूफान ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, अब तक 11 लोगों की मौत, देखें तस्वीरें
चेन्नई। गाजा तूफान कल रात करीब 1 बजकर 45 मिनट पर तमिलनाडु के नागापट्टनम पहुंचा, जहां उसने खूब तबाही मचाई है, खबर के मुताबिक अब तक तूफान में 11 लोगों के मारे गए हैं, गाजा तूफान के असर से हुए भूस्खलन के दौरान वहां हवा की रफ्तार करीब 90-100 किमी प्रतिघंटा दर्ज की है, राज्य सरकार ने मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख का मुआवजा देने का ऐलान किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान गाजा नागपट्टनम और वेदारनियम के बीच पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम तटों को पार करता हुआ आगे बढ़ रहा है, ये तूफान पश्चिम की ओर आगे बढ़ेगा और फिर अगले 6 घंटों में धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगेगा।

राज्य सरकार ने तटीय इलाकों सटे करीब पांच जिलों में हाईअलर्ट जारी किया है। चक्रवाती तूफान से निपटने के लिए एनडीआरफ की टीमों और 8 रेस्क्यू टीमों को पहले से ही तैनात कर लिया गया है। राज्य सरकार ने 6,000 से अधिक रिलीफ कैंप खोले हैं।












Click it and Unblock the Notifications