गे कपल ने रचा इतिहास, इस ट्रीटमेंट की मदद से बच्चे को दिया जन्म
नई दिल्ली। एक गे कपल ने नए फर्टीलिटी उपचार की मदद से बच्चे पैदा करने में सफल हुए हैं। मेलऑनलाइन के अनुसार, उत्तरी टेक्सास के माउंटेन स्प्रिंग्स के जोड़े, एशलेई और ब्लिस कॉल्टर ने नया आए फर्टीलिटी उपचार किया। जिसके बाद दोनों अपने बच्चे को इस दुनिया में लाने में सफल रहे हैं। बता दें कि आईवीएफ की तुलना में फर्टीलिटी उपचार ज्यादा सस्ता है। हालांकि इसके लिए इस गे कपल को लैब का चक्कर भी लगाना पड़ा।

इसके बाद ब्लिस के अंदर भ्रूण को रखा गया। जिसके बाद पहले पांच दिन एक प्लास्टिक डिवाइस की मदद से प्रक्रिया आगे बढ़ी। लेकिन ब्लिस बच्चा नहीं चाहता था इसलिए उसके अंदर से भ्रूण को हटाकर एशलेई के अंदर रख दिया गया। इसके बाद इस साल जून के महीने में दोनों को एक बच्चा पैदा हुआ। एशलेई और ब्लिस बताते हैं कि वो दोनों 6 साल पहले मिले थे।
इसके बाद 2015 में दोनों ने एक साथ रहने का फैसला किया। इसके बाद दोनों को बच्चे की उम्मीद लगने लगी। खासकर ब्लिस एक बच्चा चाहता था जौ जैविक रूप से उसका हो लेकिन उसे गर्भवती ना होना पड़े। जिसके बाद दोनों ने डॉक्टरों की मदद से बच्चे को जन्म दिया। इस पूरी प्रक्रिया में लगभग 8,500 डॉलर रुपए खर्च हुए। जो ट्रेडिशनल आइवीएफ के जरिए बच्चा पैदा करने पर में लगभग 20 हजार डॉलर रुपए का खर्च आता है।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में नक्सली हमले के बाद लगाए गए ये पोस्टर












Click it and Unblock the Notifications