अफरीदी ने की पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी, भड़के गंभीर ने पूछा- बांग्लादेश याद है या भूल गए?

नई दिल्ली। पूरा विश्व इस वक्त कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है लेकिन पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को इस वक्त कश्मीर राग याद आ रहा है, उन्होंने एक बार फिर से कश्मीर और देश के पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी की है, जिस पर बवाल मच गया है, दरअसल सोशल मीडिया पर शाहिद अफरीदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि पीएम मोदी कश्मीरियों पर जुल्म कर रहे हैं और उन्हें इसका जवाब देना होगा, वो देश की कौम पर अत्याचार कर रहे हैं, अफरीदी ने पीएम मोदी पर मजहब को लेकर सियासत करने का भी आरोप लगाते हुए पीएम मोदी को डरपोक और मानसिक तौर पर बीमार बताया।

Recommended Video

    Gautam Gambhir ने Shahid Afridi को दिया करारा जवाब, अफरीदी ने दिया PM Modi पर बयान | वनइंडिया हिंदी
    अफरीदी ने पीएम मोदी को मानसिक तौर पर बीमार बताया

    अफरीदी ने पीएम मोदी को मानसिक तौर पर बीमार बताया

    अफरीदी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है, इस वायरल हो रहे वीडियो पर अफरीदी को करारा जवाब दिया है पूर्व क्रिकेटर और अब भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने, उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि '16 साल के आदमी शाहिद अफरीदी कहते हैं कि पाकिस्तान की 7 लाख फौज के पीछे 20 करोड़ लोग खड़े हैं, फिर भी 70 साल से कश्मीर के लिए भीख मांग रहे हैं।'

    भड़के गंभीर ने पूछा- बांग्लादेश याद है या भूल गए?

    उन्होंने आगे लिखा कि 'अफरीदी, इमरान खान और बाजवा जैसे जोकर पाकिस्तान के लोगों को मूर्ख बनाने के लिए भारत और पीएम मोदी के खिलाफ जहर उगल सकते हैं, लेकिन जजमेंट डे तक कश्मीर नहीं मिलेगा' गंभीर ने अफरीदी को जवाब देते हुए कहा, 'बांग्लादेश याद है?' आपको बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब गंभीर ने अफरीदी की क्लास लगाई है, वो इससे पहले भी कई बार अफरीदी की बयानबाजी पर उन्हें खरा-खरा सुना चुके हैं।

    हरभजन सिंह ने भी अफरीदी को लगाई लताड़

    हरभजन सिंह ने भी अफरीदी को लगाई लताड़

    गौतम गंभीर के बाद भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने भी अफरीदी को लताड़ लगाई है, इंडिया टुडे से बात करते हुए हरभजन सिंह ने कहा कि अफरीदी ने हमारे पीएम के खिलाफ जो कुछ भी बोला है वो बिल्कुल भी सहन करने लायक नहीं है, उन्होंने इस मामले में अपनी सारी हदें पार कर दी हैं, मैं सोचता था कि अफरीदी हमारे दोस्त हैं लेकिन दोस्त कभी ऐसी बात नहीं कर सकता है और आज से मुझे उससे कोई मतलब नहीं है, उन्हें हमारे देश और पीएम के खिलाफ ऐसी बातें बोलने का कोई हक नहीं है।

    मोदी डरपोक हैं: अफरीदी

    मालूम हो कि वायरल वीडियो में अफरीदी कुछ पाक सैनिकों के साथ नजर आ रहे हैं, कहा जा रहा है कि वो कुछ दिन पहले POK गए थे, जहां का ये वीडियो है, वीडियो में अफरीदी पाकिस्तानी सैनिकों से कह रहे हैं कि एक बहुत बड़ी बीमारी (कोरोनावायरस) दुनिया में फैली हुई है। लेकिन, इससे भी बड़ी बीमारी मोदी के दिलो-दिमाग में है। यह बीमारी मजहब की है। वे मजहब को लेकर सियासत कर रहे हैं।

    मोदी डरपोक हैं: अफरीदी

    वैसे तो मोदी दिलेर बनने की कोशिश करते हैं लेकिन, वो डरपोक हैं। छोटे कश्मीर के लिए उन्होंने अपनी 7 लाख फौज तैनात की है। जबकि पाकिस्तान की कुल फौज ही 7 लाख है लेकिन उन्हें यह नहीं पता है कि पाकिस्तानी फौज के पीछे उनके 22-23 करोड़ लोग खड़े हैं, कश्मीर में भी जो लोग पाकिस्तानी फौज का साथ दे रहे हैं, उन्हें सलाम करता हूं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+