गौतम गंभीर का केजरीवाल पर हमला, बोले- 'AAP” का संदेश..बहला दो..या, दहला दो.. पर सत्ता हथिया लो'

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला किया है। गौतम गंभीर ने केजरीवाल पर तीखा हमला करते हुए ट्वीट किया है और उन्हें मुख्य ढोंगी करार दिया है। दरअसल जिस तरह से शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे लोगों के बीच दूसरी बार गोली चलने का मामला सामने आया है, उसके बाद इस मामले के आरोपी का आम आदमी पार्टी के साथ लिंक होने की बात कही जा रही है। इन्हीं आरोपों के गंभीर ने केजरीवाल पर यह हमला बोला है।

ट्वीट करके कहा ढोंगी

ट्वीट करके कहा ढोंगी

गौतम गंभीर ने ट्वीट करके लिखा है कि कमाल का मुख्यमंत्री है ये !! अन्ना हज़ारे को झूठ बोला..फिर अपने यारों को झूठ बोला..सारी सरकारों को झूठ बोला..
और फिर ‘दिल्ली' के हज़ारों को झूठ बोला !!मुख्यमंत्री या मुख्य ढोंगी ?? एक अन्य ट्वीट करके गौतम ने लिखा कि "AAP" का संदेश..बहला दो..या दहला दो..पर सत्ता हथिया लो.. मैं दिल्ली के युवाओं से अपील करता हूँ, के 8 फ़रवरी को अब सिर्फ़ दिल्ली का चुनाव नहीं भविष्य बचाने की लड़ाई है । ये लड़ाई हम मिलकर लड़ेंगे और "दिल्ली को दिल्ली" बनाएँगे। जय हिंद #AAPBurnsDelhi

प्रकाश जावड़ेकर ने की थी आतंकवादी से तुलना

प्रकाश जावड़ेकर ने की थी आतंकवादी से तुलना

बता दें कि इससे पहले केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा था कि केजरीवाल मासूम चेहरा बना रहे हैं और लोगों से पूछ रहे हैं कि क्या मैं आतंकवादी हूं। लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि आप आतंकवादी हैं, इसके कई सबूत हैं। आपने खुद कहा है कि मैं अराजकतावादी हूं। अराजकतावादी और आतंकवादी में बहुत फर्क नहीं होता है।

11 फरवरी को नतीजे

11 फरवरी को नतीजे

गौरतलब है कि भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल की तुलना आतंकवादी से की थी। एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि केजरीवाल जैसे नटवरलाल, आतंकवादी देश में छिपे बैठे है। हमे यह सोचने के लिए मजबूर होना पड़ता है कि हम कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकवादियों से निपटें या फिर केजरीवाल जैसे आतंकवादियों से। प्रवेश वर्मा के इस बयान के बाद आप ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी। गौरतलब है कि दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान होगा, जबकि चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+