Photos: गौहर खान और जैद दरबार की वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरें- वीडियो आए सामने, जमकर हो रहे हैं वायरल
Photos: गौहर खान और जैद दरबार की वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरें- वीडियो आए सामने, जमकर हो रहे हैं वायरल
Gauahar Khan And Zaid Darbar Wedding Reception Photos and Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान (Gauahar Khan) और डांस कॉरियोग्राफर जैद दरबार (Zaid Darbar) ने 25 दिसंबर को शादी कर ली है। जैद दरबार बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे हैं। शादी के बाद 25 दिसंबर की ही रात गौहर खान और जैद दरबार ने वेडिंग रिसेप्शन रखी थी। जिसकी वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। गौहर खान और जैद दरबार दोनों एक दूसरे को पिछले कुछ महीनों से डेट कर रहे थे। नवंबर महीने में गौहर खान ने जैद दरबाद के साथ अपने प्यार का इजहार किया था।

गोल्डन और मैरून रंग के लहंगे में कमाल दिखीं गौहर खान
वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में गौहर खान ने गोल्डन और मैरून कलर के लहंगे में सजी हुईं नजर आईं। गौहर खान ने न्यूड मेकअप लुक रखा था। गौहर खान ने गहनों में हैवी नेकलेस पहना था और उसके साथ हैवी ईयररिंग्स पहने थे। गौहर ने शादी के अपने बाकी फंक्शन में भी मेकअप को बोल्ड की बजाए लाइट रखा था। लेकिन शादी वाले जोड़े में गौहर ने मेकअप न्यूड किया था लेकिन लिप कलर डार्क मैरून लगाया था।

ब्लैक रंग की शेरवानी में दिखें जैद दरबार
यूं तो जैद दरबार शादी के बाकी फंक्शन में गौहर खान के साथ मैचिंग आउटफिट में दिखे हैं। लेकिन वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में जैद ने ब्लैक रंग की शेरवानी पहनी थी। शेरवानी की डिजाइन की बात की जाए तो जैद ने सिम्पल की जगह हैवी वर्क जड़ाऊ शेरवानी पहनी थी।
गौहर और जैद वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में ज्यादातर फोटो में एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

जैद और गौहर का ये वीडियो जमकर हो रहा है वायरल
यूं तो सोशल मीडिया पर गौहर खान और जैद दरबाद की कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। लेकिन दो वीडियो जो फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। एक वीडियो जिसमें गौहर खान शादी की आउटफिट में दिख रही हैं और जैद दरबाद का मेकअप करती नजर आ रही हैं।
वहीं एक दूसरा वायरल वीडियो रिसेप्शन पार्टी से पहले का है। जिसमें गौहर खान खुद को तैयार करती दिख रही हैं। दोनों वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं।

शादी की तस्वीर शेयर कर गौहर खान ने लिखा- 'कुबूल है'
गौहर खान और जैद दरबार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर निकाह की तस्वीरें शेयर की हैं। गौहर ने तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है- 'कुबूल है'। कपल ने शादी की तीन फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही है। दोनों ने क्रीम रंग का जोड़ा पहना है।

वेडिंग कार्ड के जरिए गौहर और जैद ने दिखाई थी लव स्टोरी
गौहर खान और जैद दरबार ने अपने ई-वेडिंग कार्ड के जरिए लव स्टोरी शेयर की थी। जिसमें दिखाया गया था कि दोनों एक ग्रॉसरी स्टोर पर मिले थे और दोनों ने वहां से एक-दूसरे के साथ बात शुरू की। दोनों की चैटिंग के जरिए नजदीकी बढ़ी। हालांकि गौहर खान ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने से पहले भी कई बार जैद दरबार के साथ डांस वीडियो शेयर कर चुकी थीं।

गौहर से 11 साल छोटे हैं जैद दरबार
गौहर खान और जैद दरबार की शादी में एक बात पर काफी चर्चा हुई, वो है दोनों की उम्र में फासला। रिपोर्ट्स के मुताबिक गौहर खान 37 साल की हैं और जैद की उम्र 25 साल है। ऐसे में देखा जाए को गौहर खान से 11 साल के छोटे हैं जैद दरबाद। सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर लोगों ने अपनी अलग-अलग राय दी है।
कोरोना की वजह से गौहर और जैद की शादी में बहुत ही कम लोग शामिल हुए थे। गौहर ने शादी में सिर्फ करीबी लोगों और दोस्तों को ही बुलाया था।












Click it and Unblock the Notifications