विकास दुबे के एनकाउंटर पर तापसी ने किया हैरानी भरा Tweet, लोग करने लगे कई सवाल
कानपुर। 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी विकास दुबे आज सुबह एनकाउंटर में मारा गया है, उसके मारे जाने की पुष्टि पुलिस ने भी कर दी है, इस एनकाउंटर में चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, लेकिन राजनेताओं ने इस एनकाउंटर पर सवाल खड़े कर दिए हैं, तो वहीं आम से लेकर खास लोगों ने इस एनकाउंटर पर अपनी राय सोशल मीडिया पर प्रकट की है, जिसमें जानी मानी अभिनेत्री तापसी पन्नू का भी नाम शामिल हैं।
Recommended Video

इसकी उम्मीद हमें नहीं थी: तापसी
तापसी ने ट्वीट किया है कि 'इसकी उम्मीद हमें नहीं थी और फिर हम लोग बॉलीवुड पर ये आरोप लगाते हैं कि वो वास्तविकता से दूर है।' तापसी का ये ट्वीट इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
लोगों करने लगे तापसी से सवाल
लोगों ने इस ट्वीट पर मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है, कुछ लोग तापसी की बात का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ लोगों ने तापसी की बात पर एतराज भी जताया है, कुछ लोगों ने ये भी कहा कि शायद तापसी को कानून पर भरोसा नहीं है।

मारा गया कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे
फिलहाल सोशल मीडिया पर तापसी के ट्वीट और विकास दुबे के एनकाउंटर पर जोरदार चर्चा जारी है। मालूम हो कि आज सुबह विकास दुबे का एनकाउंटर तब हुआ जब यूपी एसटीएफ उसे उज्जैन से कानपुर लेकर आई थी, लेकिन कानपुर टोल प्लाजा से करीब 25 किमी दूर ही एसटीएफ के काफिले की एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें विकास दुबे भी था।

पुलिस ने बताई एनकाउंटर की कहानी
उसने मौके का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की और पुलिसकर्मी से उसका पिस्टन छीनने की कोशिश की, जिसके बाद साथ में चल रही पुलिस की गाड़ी ने उसे घेर लिया और आत्मसमर्पण कराने की कोशिश की जिसमें उसने जवाबी फायरिंग की, आत्मरक्षा में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसके बाद उसे कानपुर के अस्पताल लाया गया और चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications