Ganesh Chaturthi 2018: माधुरी दीक्षित ने फैंस को दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं, शेयर की ये खूबसूरत तस्वीर

पूरे देश में आज से गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है। 13 सितंबर से शुरू हो रहा ये त्योहार 11 दिनों तक चलेगा, जिसके बाद गणेश चतुर्थी के दिन विसर्जन किया जाएगा। इस मौके पर बॉलीवुड सितारों ने भी अपने फैंस को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं।

मुंबई। पूरे देश में आज से गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है। गुरुवार से शुरू हुआ ये त्योहार 11 दिनों तक चलेगा, जिसके बाद बप्पा का विसर्जन किया जाएगा। इस मौके पर बॉलीवुड सितारों ने भी अपने फैंस को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं। 'धक धक गर्ल' माधुरी दीक्षित ने भी सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस को बप्पा के त्योहार की बधाई दी।

Madhuri Dixit

माधुरी दीक्षित ने सोशल मीडिया पर अपनी एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'मोदक, परिवार का मिलन, नाच, गाना... गणेश चतुर्थी के बारे में हर चीज मुझे खुशी देती है। मैं कामना करती हूं कि ये त्योहार सभी की जिंदगी में खुशियां लेकर आए। गणपति बप्पा मोर्या।' पीले रंग की साड़ी में बप्पा के सामने हाथ जोड़े खड़ी माधुरी काफी सुंदर लग रही थीं। उन्होंने फैंस के लिए एक और तस्वीर शेयर की है।

ये भी पढ़ें: वाजपेयी को गुलाब जामुन से दूर रखना जब हो गया मुश्किल, तब माधुरी दीक्षित ने यूं की थी मदद

पाली साड़ी में अपनी खूसूरत तस्वीर शेयर करते हुए माधुरी ने लिखा, 'मेरा पसंदीदा त्योहार आ गया। गणपति बप्पा मोर्या।' फैंस ने भी माधुरी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं भेजी हैं। फिल्मों की बात करें तो हाल ही में उनकी रिलीज हुई पहली मराठी फिल्म 'बकेट लिस्ट' को दर्शकों ने काफी सराहा था। माधुरी जल्द ही 'टोटल धमाल' और 'कलंक' में दिखाई देंगी। दोनों ही फिल्में मल्टी-स्टारर हैं।

View this post on Instagram

My favourite festival is here! ✨ #GanpatiBappaMorya #Modaks

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene) on

'टोटल धमाल' में जहां उनके साथ अजय देवगन, अनील कपूर, रितेश देशमुख, अर्शद वारसी हैं। वहीं 'कलंक' में वो सालों बाद संजय दत्त के साथ दिखाई देंगी। 'कलंक' में माधुरी दीक्षित के साथ सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त हैं।

ये भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2018: आज से शुरू गणेश चतुर्थी का त्योहार, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+