'गंदी बात' एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ की हालत नाजुक, हार्ट अटैक के बाद लंग्स हुए फेल, गंभीर आरोप में जा चुकी हैं जेल

मुंबई, 6 जुलाई। एकता कपूर की वेब सीरीज गंदी बात की एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ की परेशानियां कम ही नहीं हो रही हैं। अस्‍पताल में पिछले दिनों भर्ती करवाई गई गहना वशिष्‍ट की हालत गंभीर बताई जा रही है। पॉर्न फिल्म बनाने के आरोप में कुछ दिनों पहले ही गहना वशिष्‍ठ अरेस्‍ट हुई थीं। जेल से बाहर आने के बाद उनको हार्ट अटैक आया और अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं अब गहना वशिष्ठ का हेल्थ अपडेट आया है।

गहना को कार्डियोपल्मोनरी बाईपास पंप पर रखा गया

गहना को कार्डियोपल्मोनरी बाईपास पंप पर रखा गया

गहना वशिष्ठ की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक पड़ने के बाद अब उनके लंग्स भी काम नहीं कर रहे हैं। उन्हें कार्डियोपल्मोनरी बाईपास पंप पर रखा गया है। कार्डियोपल्मोनरी बाईपास एक तरह की ऐसी मेडिकल तकनीक होती है जिसमें एक मशीन लगाई जाती है जिसे हार्ट लंग भी कहते हैं। गहना वशिष्ठ के प्रवक्ता ने ये जानकारी साझा करते हुए बताया कि उनकी पहले सेहत में सुधार हुआ था लेकिन फिर मंगलवार को उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई है। प्रवक्‍ता फ्लिन रेमेडियोस केमुताबिक गहना अभी बिलकुल भी बातचीत की हालत में नहीं हैं और उनकी हालत काफी गंभीर हैं।

19 जून को पांच महीने बाद जेल से हुई थी रिहा

19 जून को पांच महीने बाद जेल से हुई थी रिहा

गंदी बात एकता कपूर की मशहूर वेब सीरीज गंदी बात से गहना खूब पॉपुलर हुईं थीं। एक्‍ट्रेस के वीडियो वेब सीरीज से खूब जमकर वायरल हुए थे। गहना वशिष्‍ठ का विवादों से पुराना नाता है। 19 जून को ही गहना जेल में पांच महीने रहने के बाद बेल पर रिहा हुई थीं। उन्‍हें पार्न वीडियो बनाने और उसे अपलोड करने के आरोप में अरेस्‍ट फरवरी में किया गया था। जेल से बाहर आने के बाद ही हार्ट अटैक आने के बाद उनकी तबियत बिगड़ी और जेजे अस्‍पताल में एडमिट करवाया गया।

गहना वशिष्‍ठ मिस एशिया बिकिनी कॉन्टेस्ट भी चुकी हैं

गहना वशिष्‍ठ मिस एशिया बिकिनी कॉन्टेस्ट भी चुकी हैं

गहना की पहचान एक बोल्‍ड मॉडल के तौर पर है वो आए दिन अपनी बोल्‍ड अवतार के लिए सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन पिछले लंबे समय से वो पोर्न वीडियो के कारण सुर्खियों बनती रही। गहना वशिष्‍ठ मिस एशिया बिकिनी कॉन्टेस्ट भीजीत हासिल की थी और मॉडलिंग में खूब नाम कमाया। गंदी बात समेत अप्‍न्‍य वेब शो के अलावा गहना साउथ की लगभग 30 फिल्‍मों में अभिनय कर चुकी है।।

https://hindi.oneindia.com/photos/raat-akeli-hai-fame-shweta-tripathi-bold-look-viral-oi64031.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+