Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Gaming Payal Dhare Net Worth: पायल कितनी अमीर? PM मोदी भी फैन! मात्र 25 की उम्र में कैसे डॉलर में बढ़ रही कमाई

Gaming Payal Dhare Net Worth: प्रयागराज के महाकुंभ में डुबकी लगाकर पायल धरे (Payal Dhare News) एक बार सुर्खियों में छा गई हैं। बीकॉम पास पायल सिर्फ 25 साल की उम्र में दुनिया भर में अपना लोहा मनवा रहीं हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनकी काफी सराहना कर चुके हैं। पायल, अब भारत की सबसे बड़ी महिला गेमिंग आइकन बन चुकी हैं।

खास बात यह है कि सिर्फ गेमिंग में अपना फ्यूचर तलाश रहीं पायल अब करोड़ों की संपत्ति की मालकिन बन चुकी हैं। उनकी कमाई, लोकप्रियता और सफलता का सफर वाकई इंस्पायर करने वाला है। आइए, जानते हैं उनके गेमिंग करियर, नेट वर्थ और लाइफस्टाइल के बारे में...

Gaming Payal Dhare Net Worth

Who is Payal Dhare: कौन हैं पायल धरे?

  • जन्म: 18 सितंबर 2000 (उमरानाला, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश)
  • उम्र: 24 साल (2024 तक)
  • शिक्षा: वाणिज्य स्नातक (बीकॉम) - रूंगटा कॉलेज, भिलाई
  • यूट्यूब चैनल: Payal Gaming
  • शौक: गेमिंग, ट्रैवलिंग
  • धर्म: हिंदू
  • कार: टाटा हैरियर एसयूवी, महिंद्रा थार

पायल पढ़ाई में हमेशा से तेज थीं। उन्होंने 10वीं और 12वीं में टॉप किया था। लेकिन, गेमिंग की दुनिया में कदम रखने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई।

Gaming Payal Dhare Net Worth

Gaming Payal Dhare Journey: गेमिंग करियर की शुरुआत

कॉलेज के पहले साल में उन्होंने अपने मोबाइल पर गेमिंग शुरू की। धीरे-धीरे वे PUBG Mobile और अन्य ऑनलाइन टूर्नामेंट्स में हिस्सा लेने लगीं। दोस्तों के कहने पर उन्होंने सितंबर 2020 में स्ट्रीमिंग शुरू की।

  • पहला गेम: PUBG Mobile
  • BGMI ID: 5120321397
  • पहला स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: YouTube

शुरुआत में उनके माता-पिता ने गेमिंग करियर को लेकर सपोर्ट नहीं किया, लेकिन जब पायल फेमस होने लगीं, तो उन्होंने भी सपोर्ट देना शुरू कर दिया।

  • 2021: Entity Gaming (TSM Entity) के साथ कंटेंट क्रिएटर बनीं
  • 2021: S8UL Esports से जुड़ीं
  • 2021: 1 मिलियन सब्सक्राइबर पूरे किए
  • 2023: 3 मिलियन सब्सक्राइबर पूरे कर पहली भारतीय महिला गेम स्ट्रीमर बनीं

Gaming Payal Dhare Net Worth

Gaming Payal Dhare Net Worth: पायल धरे की कुल संपत्ति (Net Worth)

  • $161K - $963K (लगभग 1.3 करोड़ से 8 करोड़ रुपये)
  • मासिक कमाई: ₹30 लाख
  • यूट्यूब से सालाना कमाई: लगभग ₹3.5 - 4 करोड़
  • यूट्यूब पर कुल व्यूज: 42.8 करोड़+
  • यूट्यूब सब्सक्राइबर: 4.25 मिलियन+
  • कुल अपलोडेड वीडियो: 917+

पायल गेमिंग प्रति 1000 व्यू पर $1.21 कमाती हैं, जो उनकी हाई इंगेजमेंट का सबूत है।

Gaming Payal Dhare Net Worth

Payal Dhare Lifestyle: पायल धरे की लाइफस्टाइल

  • महंगी कारें: टाटा हैरियर, महिंद्रा थार
  • गेमिंग सेटअप: NVIDIA GeForce RTX 4090 ग्राफिक्स कार्ड
  • यूट्यूब के अलावा: ब्लॉगिंग, ओमेगल रिएक्शन वीडियो, सुपर चैट कंटेंट
  • फैन फॉलोइंग: इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर मिलियन्स में
  • 2023 में, उन्होंने अपने माता-पिता को एक नई कार और प्रॉपर्टी गिफ्ट की।

पहली भारतीय महिला गेम स्ट्रीमर, PM मोदी से मुलाकात

पायल धरे का नाम तब सुर्खियों में आया जब वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने वाली पहली भारतीय महिला गेम स्ट्रीमर बनीं। अप्रैल 2024 में, उन्होंने अनिमेष अग्रवाल, तीर्थ मेहता, नमन माथुर, अंशु बिष्ट जैसे टॉप गेमर्स के साथ पीएम मोदी से मुलाकात की। इस मीटिंग में भारतीय गेमिंग इंडस्ट्री के भविष्य और ईस्पोर्ट्स पर चर्चा हुई।

पायल धरे से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

  • पहली कमाई से मॉनिटर खरीदा
  • 2023 में मौत और रेप की धमकियों का शिकार हुईं
  • अगर गेमर न होतीं, तो मॉडल बनना पसंद करतीं
  • नेटफ्लिक्स पर अपनी लाइफ पर फिल्म बनते देखना चाहती हैं
  • 3 फैंस पिज्जा डिलीवरी मैन बनकर घर तक पहुंच गए थे!

Gaming Payal Dhare Net Worth

भारत की सबसे बड़ी महिला गेमिंग आइकन

पायल धरे न केवल भारत की टॉप गेमिंग स्ट्रीमर्स में से एक हैं, बल्कि वे एक प्रेरणादायक महिला एंटरप्रेन्योर भी हैं। उन्होंने दिखाया कि अगर जुनून और मेहनत हो, तो गेमिंग से भी करोड़ों कमाए जा सकते हैं!

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+