VIDEO: एक 'हाईटेक' विवाह ऐसा भी- कार्ड में LCD लगाकर दिया जा रहा निमंत्रण

कर्नाटक के एक पूर्व मंत्री और खनन उद्योग में बड़ा नाम माने जाने वाले गली जनार्दन रेड्डी ने शादियों में खर्च किए जाने की एक अलग परिभाषा रच दी है।

बैंगलुरु। इस बात में कोई शक नहीं है कि शादियों पर खर्च करने में मामले में भारतीय दुनियाभर में मशहूर हैं। विदेशों में इसे एक खास शब्‍द 'बिग फैट इंडियन वेडिंग' से कहकर संबोधित किया जाता है। लेकिन कर्नाटक एक पूर्व मंत्री और खनन उद्योग में बड़ा नाम माने जाने वाले गली जनार्दन रेड्डी ने शादियों में खर्च किए जाने की एक अलग परिभाषा रच दी है। गली जनर्दन की बेटी ब्रहाम्‍णी की शादी 16 नवंबर में होने वाली है।

Gali Janardhan Reddy’s daughter’s wedding invitation comes in a box with auto-play LCD

उनकी शादी का जो निमंत्रण पत्र है उसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। जी हां निमंत्रण पत्र को एक छोटे से बक्‍से में रखा गया है। जैसे ही बक्‍सा खुलाता है, एक एलसीडी स्‍क्रीन आपके सामने आती है। इस स्‍क्रीन पर एक गाना बजता है और लिखा हुआ आता है 'ब्रह्माणी वेड्स राजीव रेड्डी'।

अवैध खनन के चक्‍कर में जेल जा चुके हैं गली जनार्दन
गली जनार्दन एक समय में कर्नाटक के सबसे ताकतवर लोगों में शुमार होते थे। लेकिन फिर उन्हें गैरकानूनी खनन के मामले में तीन साल जेल में बिताने पड़े और वह पिछले साल जमानत पर रिहा किए गए थे। जनार्दन बीएस येदियुरप्पा सरकार में मंत्री रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+