G20 dinner: क्या राष्ट्रपति के जी20 समिट वाले डिनर में बंट गया विपक्ष? जानिए

G20 dinner invite: 9 सितंबर, 2023 यानी शनिवार शाम के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जो आधिकारिक डिनर के लिए निमंत्रण भेजा है, विपक्षी इंडिया गठबंधन के बीच उसमें तालमेल की कमी नजर आ रही है।

राष्ट्रपति भवन की ओर से यह निमंत्रण 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' के नाम से भेजा गया है, जिसको लेकर इंडिया गठबंधन में शामिल तमाम विपक्षी दलों में पहले ही संदेह की स्थिति अलग बनी हुई है।

g20 dinner guest list

इंडिया गठबंधन के ये सीएम होंगे डिनर में शामिल
बहरहाल राष्ट्रपति की से ओर से देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को इस डिनर के लिए बुलाया गया है, लेकिन इनमें से विपक्षी दलों के कई सीएम आ रहे हैं, लेकिन कई ने अलग-अलग वजहों से दूर रहने के मूड में हैं। इंडिया गठबंधन से संबंधित जिन मुख्यमंत्रियों के आने की पुष्टि पहले से हो चुकी है, उनमें पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को इस लिस्ट में जो और नाम जुड़े हैं, वे हैं- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार शाम तक नीतीश को लेकर बिहार में उनके दफ्तर के सूत्रों तक को कोई जानकारी नहीं थी और माना जा रहा था कि वह दिल्ली नहीं जा रहे हैं। लेकिन, शुक्रवार को उनके आने की खबरें आ गईं।

कांग्रेस के तीन सीएम के आने की संभावना नहीं
लेकिन, कांग्रेस के 4 में से कम से कम 3 मुख्यमंत्रियों के राष्ट्रपति मुर्मू की ओर से जी20 शिखर सम्मेलन में आने वाले विदेशी मेहमानों के लिए आयोजित डिनर में पहुंचने की संभावना नहीं के बराबर है। कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया के दफ्तर से कहा गया कि वे डिनर में शामिल नहीं होंगे। जबकि, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के दफ्तर की ओर से गुरुवार को बताया गया कि 'अभी तक वीकेंड में राजस्थान के सीएम के नई दिल्ली जाने का कोई कार्यक्रम नहीं है।'

केरल के सीएम के भी डिनर से दूर रहने की संभावना
इसी तरह से छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के स्वास्थ्य कारणों से डिनर में पहुंचने की संभावना नहीं है। कांग्रेस की ओर से सिर्फ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक इस डिनर के लिए सिर्फ उसके मुख्यमंत्रियों को ही बुलावा भेजा गया है। इसी तरह से सीपीएम के नेता और केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के भी इस हाई-प्रोफाइल डिनर के लिए दिल्ली पहुंचने की संभावना नहीं है।

तेलंगाना के सीएम के भी नहीं पहुंचने की संभावना
इस डिनर में एक चौंकाने वाली अनुपस्थिति तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की भी रह सकती है। उनके दफ्तर की ओर से सूत्रों को बताया गया है कि वे डिनर के लिए दिल्ली नहीं जा रहे हैं। केसीआर की पार्टी बीआरएस विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन में तो शामिल नहीं है, लेकिन यह प्रमुख बीजेपी-विरोधी विपक्ष की भूमिका निभा रही है।

रेड्डी और पटनायक भी रहेंगे दूर
हालांकि, इस डिनर से कुछ न्यूट्रल पार्टियों के मुख्यमंत्री भी अलग-अलग कारणों से दूर रह सकते हैं। मसलन, आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी इन दिनों परिवार समेत स्कॉटलैंड घूम रहे हैं और उनके मंगलवार से पहले भारत लौटने की संभावना नहीं है। इसी तरह बीजेडी नेता और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनाटक भी डिनर से अनुपस्थित रह सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी अतिथियों से आग्रह कर चुके हैं कि जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले विदेशी मेहमानों की सुविधा को देखते हुए वे वीआईपी कल्चर छोड़कर बसों में बैठकर भारत मंडपम वाला वेन्यू पहुंचें। इसलिए सभी अतिथियों से शनिवार शाम 6.45 तक संसद भवन आने को कहा गया है। वहां से उन्हें विशेष इंतजाम से डिनर वाली जगह पर ले जाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+