G20 Meet: 'ये चीनी नहीं सुधरेंगे', ताज होटल में लेकर पहुंचे थे 1 मीटर लंबा रहस्यमयी उपकरण, नहीं कराई जांच

China spying equipment: G20 समिट सफलतापूर्वक संपन्न हो गई, लेकिन अब चीनी दल की एक कलाकारी सामने आई है। उसके अधिकारियों की एक टीम रहस्यमयी उपकरण लेकर होटल पहुंची थी। उन्होंने उसकी जांच नहीं करवाने के लिए घंटों तक हंगामा किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली के ताज पैलेस होटल की छठी मंजिल पर चीनी प्रतिनिधिमंडल और सुरक्षा अधिकारियों में बहस हो गई। वहां सुरक्षा में तैनात अधिकारी चीनी अधिकारियों द्वारा लगाए गए अजीबोगरीब बैग की जांच करना चाहते थे, लेकिन वो आनाकानी करते रहे। ऐसे में घंटों तक विवाद की स्थिति बनी रही।

G20

सूत्रों के मुताबिक बैग लगभग 1x1 मीटर लंबाई और चौड़ाई के थे। वो 10 इंच मोटे रहे होंगे। वियना कन्वेंशन के तहत तय प्रोटोकॉल के मुताबिक विमान से उतरने के बाद उनकी जांच नहीं की गई, लेकिन होटल में सुरक्षाकर्मियों ने उनको रोक लिया।

जब उनसे बैग के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। वो बस इस बात पर अड़े थे कि वो ना उसको खोलेंगे और ना ही एक्स-रे मशीन में उसको डालेंगे। हालांकि कुछ देर बाद उनको बैग के साथ कमरे में भेज दिया गया।

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने भी कमरे के बाहर जवान तैनात कर दिए और उनकी कड़ी निगरानी की जाने लगी। जब चीनी प्रतिनिधिमंडल समझ गया कि उनका पीछा भारतीय एजेंसियां नहीं छोड़ने वाली, तो उन्होंने संदिग्ध बैग को दूतावास भिजवाने का फैसला लिया।

सूत्रों ने ये भी बताया कि जो लोग बहस कर रहे थे, उसमें से दो-तीन दिल्ली स्थिति चीनी दूतावास के अधिकारी थे। उनका नेतृत्व एक महिला अधिकारी कर रही थी। हालांकि जब उन्होंने संदिग्ध उपकरण को भिजवाने को कहा, तो उनको बकायदा एस्कॉर्ट गाड़ियों के साथ दूतावास तक छोड़ा गया।

उन बैग के चीनी दूतावास पहुंचते ही मामला सुलझ गया। सूत्रों के मुताबिक उन उपकरणों की पहचान की जा रही। माना जा रहा कि वे निगरानी और जैमिंग उपकरण थे। चीनी जिस जगह पर रुके थे, वहां से कुछ ही दूरी पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का होटल था, ऐसे में शक और ज्यादा गहरा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+