G-20 में आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति की कैसे होती है सुरक्षा? जानिये क्या है USSS

American President security: जी 20 में हिस्सा लेने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी भारत पहुंचे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति की बात की जाए तो किसी भी दौरे में उनकी सुरक्षा का कड़ा इंतजाम होता है। अब जब जी 20 के मौके पर जो बाइडन भारत पहुंच हैं तो चलिये बताते हैं कितनी मुस्तैद होती है उनकी सुरक्षा व्यवस्था...

जो बाइडन की सुरक्षा व्यवस्था
जी 20 में अन्य सदस्य देशों के साथ-साथ अमेरिकी राष्ट्रपति भी भारत पहुंच रहे हैं। सिर्फ जो बाइडन ही नहीं बल्कि उनकी सुरक्षा का काफिला भी यहां पहुंच रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा इतनी चाक चौबंद होती है कि हॉलीवुड में भी इस सिक्योरिटी पर काफी फिल्में बन चुकी हैं।

America

क्या है यूनाइटेड सीक्रेट सर्विस?
राष्ट्रपति की सुरक्षा की जब बात आती है तो यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस का जिक्र होता ही है। हो भी कैसे ना, सुरक्षा व्यवस्था में इस सर्विस का बेहद अहम रोल जो होता है। 1935 में ये एजेंसी बनी थी। लेकिन 1901 से इस एजेंसी को अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है।

America

700 एजेंट और ऑफिसर करते हैं काम
बताते चलें कि इस एजेंसी में लगभग 700 एजेंट और ऑफिसर काम करते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति अगर तीन महीने पहले किसी भी देश में जाने का फैसला करते हैं तो ये सीक्रेट सर्विस तीन महीने पहले से ही अपना काम शुरू कर देती है। राष्ट्रपति सुरक्षा के कवर में चलते हैं। इसमें मल्टी लेयर सिक्योरिटी होती है, जो ना सिर्फ मजबूत है बल्कि बेहद महंगी भी है।

थ्री लेयर सिक्योरिटी
भारत की बात करें तो देश में अमेरिकी राष्ट्रपति को दी जाने वाली सिक्योरिटी थ्री लेयर रहेगी। पहले घेरे में तो अमेरिका की सर्विस के ही एजेंट रहेंगे। इसके बाद एसपीजी यानी कि स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप के कमांडोज और फिर इसके बाद तीसरे घेरे में पैरामिलिट्री फोर्स और दिल्ली पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।

सबसे ताकतवर राष्ट्रपति की सुरक्षा
अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था काफी तगड़ी होती है। अमेरिका के राष्ट्रपति को दुनिया का सबसे ताकतवर राष्ट्रपति माना जाता है। अगर वे खुद भी अकेले रहना चाहें तो भी उनके इस आदेश को माना नहीं जाएगा। इस बार राष्ट्रपति एयरफोर्स 1 विमान से भारत आ रहे हैं। ये दुनिया के सबसे सुरक्षित विमानों में से एक माना जाता है। ये न सिर्फ दुश्मन के रडार को जाम कर सकता है, बल्कि इस विमान में हवा में भी फ्यूल भरा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+