भारत में टीकाकरण की रफ्तार धीमी, 5 महीने में सिर्फ 3.3% आबादी को लगा कोरोना का टीका

भारत में 5 महीने में सिर्फ 3.3% आबादी को लगा कोरोना का टीका

नई दिल्ली, जून 09: भारत में कोरोना की दूसरी लहर ने अपना जमकर कहर बरपाया था। हालांकि अब हालात पहले की तुलना में काफी राहत भरे हैं। कोरोना की जंग में जहां पहले सबसे बड़ा हथियार मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग थी। वहीं अब इस बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए दुनियाभर में ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन देने पर फोकस किया जा रहा है। कोरोना टीकाकरण को लेकर भारत शुरू से ही अलर्ट था। देश में 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू हो गया था, जिसमें सबसे पहले कोरोना वॉरियर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स को डोज दी जा रही है। देश चल रहे टीकाकरण को करीब 5 महीने पूरे हो गए हैं, लेकिन अभी तक पूरी आबादी के केवल 3.3 फीसदी हिस्से को ही टीका हैं।

 vaccination

द हिंदू के स्टेनली जॉनी के ट्वीट के मुताबिक इन पांच महीनों में भारत अब तक अपनी पूरी आबादी के सिर्फ 3.3 प्रतिशत लोगों का पूर्ण टीकाकरण कर चुका हैं। दिल्ली ने पूरी तरह से 10%, गुजरात में 8.8% और केरल ने 8.1% टीकाकरण किया है। वहीं बिहार में यह केवल 2.5 प्रतिशत है। इसके अलावा महाराष्ट्र में 5.3 %, तेलंगाना में 4.7 और तमिलनाडु में 3.6 प्रतिशत टीकाकारण किया गया है।

वहीं आंकड़ों की बात करें तो अब तक देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 23,90,58,360 हो गया है। टीकाकरण की धीमी रफ्तार का सबसे बड़ा कारण वैक्सीन की प्रोडक्शन की कमी मानी जा रही है। वहीं अब वैक्सीनेशन की कमी और राज्यों को डोज मिलने की परेशानी का देखते हुए केंद्र सरकार ने इस काम को अपने अंडर में ले लिया है, जिसके तहत अब 18 साल से ज्यादा के उम्र के लोगों का भी टीकाकरण केंद्र सरकार की ओर से किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+