मोबाइल यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब पूरे देश में होगा एक ही नंबर

नयी दिल्ली। देश भर के मोबाइल फोन उपभोक्ता के लिए खुशखबरी है। मोबाइल यूजर्स अब देशभर में एक ही नबंर यूज कर सकेंगे। मोबाइल नबंर यूजर्स अब मोबाईल पोर्टेबिलीटी सेवा का इस्तेमाल कर सकेंगे।

mobile

मोबाइल फोन उपभोक्ता जल्द ही अपने दूरसंचार आपरेटर बदल सकेंगे और ऐसे इलाकों में जाने के बावजूद अपने फोन नंबर बनाए रख सकेंगे जहां अमुक सेवा प्रदाता की सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। मोबाइल उपभोक्ताओं को अब देश भर में मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी आपरेटर बदलने की सुविधा है। दूरसंचार विभाग ने पूर्ण मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी लागू करने के लिए 31 मार्च, 2015 की समय सीमा तय की है।

पूर्ण एमएनपी लागू होने के बाद मोबाइव फोन उपभोक्ता देश में कहीं भी स्थानांतरित होने की स्थिति में अपना पुराना नंबर बरकरार रख सकेंगे। गौरतलब है कि देशभर के करीब 13 करोड़ लोगों ने 31 अगस्त तक एमएनपी सुविधा के लिए अनुरोध किया है। ट्राई ने पूर्ण एमएनपी पर अपनी सिफारिश में प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने की तिथि से छह माह का समय दूरसंचार कंपनियों को देने का सुझाव दिया है ताकि वे अपने नेटवर्क में आवश्यक बदलाव कर सकें.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+