अभिनेता अक्षय कुमार ने लिया पीएम नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू, आज होगा प्रसारित
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई न्यूज चैनलों को अपना इंटरव्यू दे चुके हैं। लेकिन अब जो इंटरव्यू सामने आने वाला है उसे किसी न्यूज चैनल ने नहीं बल्कि बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने लिया है। इस इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन के इतर उनके व्यक्तिगत जीवन के बारे में सवाल करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि यह इंटरव्यू 24 अप्रैल यानी आज सुबह 9 बजे प्रसारित किया जाएगा।

अक्षय कुमार ने ट्वीट कर दी जानकारी
दरअसल इस इंटरव्यू को लेकर अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर से एक फोटो साझा किए हैं। अक्षय कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा है कि एक ऐसी शख्सियत से रूबरू हुआ और कुछ ऐसा किया जो मैंने कभी नहीं किया। हम दोनों ही उत्साहित थे और नर्वस भी। हालांकि अक्षय कुमार के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा होने लगी की सनी देओल के बाद अब अक्षय कुमार भी बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं।
वीडियो में पीएम मोदी से बात करते दिखे अक्षय कुमार
लेकिन जैसे ही अक्षय कुमार का अगला ट्वीट आया माजरा समझ में आ गया। क्योंकि अक्षय कुमार ने इस बार एक वीडियो क्लिप शेयर किया। जिसमें वो प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल जवाब करते हुए नजर आए। इस इटरव्यू में अक्षय कुमार ने पीएम मोदी 3-4 घंटे सोने को लेकर भी सवाल किया है जिसका प्रधानमंत्री ने जवाब भी दिया है और बताया है कि इतना कम सोने के बाद भी वो किस तरह से खुद को फिट रखते हैं।
बुधवार सुबह 9 बजे होगा प्रसारित
वीडियो के एक हिस्से में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्षय कुमार को बता रहे हैं कि जो सवाल आपने मुझसे किया वही सवाल अमेरिका के राष्ट्रपति रहे बराक ओबाम ने किया था। पीएम ने कहा कि जब हम पहली बार मिले तो उन्होंने भी मुझसे यही सवाल किया कि आखिर आप ऐसा क्यों करते हो। और अब जब कभी उनसे मुलाकात होती है तो वो पूछते हैं कि क्या आपने सोने की घंटों में बढोतरी की। फिलहाल इस इटरव्यू की पूरी बाते बुधवार सुबह 9 बजे प्रसारण के बाद ही पता चलेंगी।
-
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
BR Ambedkar Anniversary:'जीवन लंबा नहीं महान होना चाहिए',बाबा साहेब के 10 विचार, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि -
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर












Click it and Unblock the Notifications