Fuel Rates: राहुल-प्रियंका ने कसा मोदी सरकार पर तंज, कहा-'पेट्रोल दामों पर टैक्स डकैती बढ़ती जा रही है'
नई दिल्ली, 24 अक्टूबर। लगातार बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से मोदी सरकार पर तंज कसा है। रविवार को राहुल गांधी ने ट्वीट किया है कि 'पेट्रोल दामों पर टैक्स डकैती बढ़ती जा रही है। कहीं चुनाव हों तो थोड़ी रोक लगे।'#TaxExtortion.

तो वहीं उनकी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने भी महंहाई और पेट्रोल के दामों को लेकर मोदी सरकार पर वार किया है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है कि 'मोदी जी की सरकार ने जनता को कष्ट देने के मामले में बड़े-बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं, सबसे ज्यादा बेरोजगारी मोदी सरकार में, सरकारी संपत्तियां बिक रहीं मोदी सरकार में, पेट्रोल के रेट एक साल में सबसे ज्यादा बढ़े: मोदी सरकार में। आपको बता दें कि राहुल-प्रियंका लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर तंज कस रहे हैं।
गौरतलब है कि इन दिनों पेट्रोल-डीजल की कीमत आसमान छू रही है। रविवार को लगातार छठे दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है।आज पेट्रोल की कीमत में 30 से 35 पैसे का इजाफा हुआ है। तो वहीं डीजल के दाम 34 से 38 पैसे बढ़े हैं।इस वक्त पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर हैं, जिसके कारण आम आदमी को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बात को लेकर कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर तंज कस रही है।
Recommended Video
एक दिन पहले ही राहुल गांधी ने ट्वीट किया था कि किसान परेशान है,महंगाई पहुँची आसमान है,सीमाओं पर घमासान है,भारत तो तब भी महान है पर केंद्र सरकार नाकाम थी, नाकाम है।#BJPfailsIndia.
तो वहीं प्रियंकां गांधी ने ट्वीट किया था कि हर रोज जब आप महंगा पेट्रोल-डीजल खरीदें तब याद रखिए,मोदी सरकार पेट्रोलियम पदार्थों पर टैक्स से 23 लाख करोड़ रु कमा चुकी है,हर रोज जब महंगा तेल-सब्जी खरीदें तब याद रखिए इस सरकार में 97% परिवारों की आय घट गई, लेकिन खबरों के अनुसार मोदी जी के खरबपति मित्र हर रोज 1000 करोड़ कमाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications