ओला उबर से सफर करना हुआ महंगा, पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को बताया किराया बढ़ाने की वजह
नई दिल्ली, 13 अप्रैल: ओला उबर से कैब सर्विस लेना अब महंगा हो गया है। उबर ने हाल ही में किराया बढ़ाने का फैसला लिया था, अब के ओला ने भी देश के ज्यादातर बड़े शहरों में अपनी कैब सेवा के लिए किराये में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। कैब सर्विस देने वाली इन कंपनियों ने बीते करीब एक माह में पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई बेतहाशा बढोतरी को किराए में वृद्धि की वजह कहा है।
Recommended Video

ओला और उबरने मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, कोलकाता और हैदराबाद जैसे शहरों में किराया बढ़ा दिया है। उबर इंडिया की ओर से कहा गया है कि हमें ड्राइवर्स से फीडबैक मिला है कि ईंधन की कीमतों में आ तेजी से उन्हें दिक्कतें हो रही हैं। नुकसान कम करने के लिए उबर ने दिल्ली-एनसीआर और कोलकाता में किराया 12 फीसदी बढ़ाने का फैसला किया है। मुंबई में किराया 15 फीसदी बढ़ाया गया है।
कंपनी ने हैदराबाद में चलने वाले मिनी और प्राइम कैब सर्विसेज पर किराए में 16 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर दी है। बता दें कि ओला और उबर के कैब ड्राइवर्स बीते काफी समय से किराया बढ़ाने की मांग कर रहे थे क्योंकि ईंधन की बढ़ती कीमतों की वजह से उनकी बचत पर असर हो रहा था।












Click it and Unblock the Notifications