किस राज्य से राज्यसभा में जाएं प्रियंका, कांग्रेसियों में इसलिए मची है होड़

नई दिल्ली- इन दिनों कांग्रेस में प्रियंका गांधी को राज्यसभा भेजने की पूरजोर वकालत हो रही है। कांग्रेस शासित प्रदेशों से उन्हें अपने यहां से संसद में एंट्री लेने का निमंत्रण दिया जा रहा है। हालांकि, अभी तक यह साफ भी नहीं है कि प्रियंका या उनकी मां सोनिया गांधी ने ऐसा कुछ सोचा भी है। चर्चा तो ये भी है कि इस तरह का आइडिया गांधी परिवार के सिपहसलारों ने इसलिए उछाला है, क्योंकि एसपीजी सुरक्षा कवर खत्म होने के बाद उनके लोधी रोड वाले सरकारी बंगले को लेकर सवाल मंडरा रहे हैं। बहरहाल अभी कुछ भी साफ नहीं है कि प्रियंका राज्यसभा में जाएंगी या नहीं। लेकिन, इतना तय है कि जो भी होगा, आखिरी फैसला खुद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ही करेंगी।

Recommended Video

    Priyanka Gandhi Madhya Pradesh से जाएंगी Rajya sabha तो Scindia का कटेगा पत्ता | वनइंडिया हिंदी
    राज्यसभा जाने के लिए किस राज्य को चुनेंगी प्रियंका?

    राज्यसभा जाने के लिए किस राज्य को चुनेंगी प्रियंका?

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा या उनके परिवार की ओर से अभी तक उनके राज्यसभा में जाने के बारे में कुछ नहीं कहा गया है। लेकिन, कई राज्यों के कांग्रेस नेता उन्हें अपने राज्य से राज्यसभा भेजने के लिए आवाजें बुलंद करने में जुट गए हैं। जिन राज्यों से प्रियंका के राज्यसभा में जाने की सबसे ज्यादा चर्चा है, उनमें कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्य शामिल हैं। इन तीनों राज्यों में कांग्रेस के पास सीटों के मुकाबले में पर्याप्त विधायक हैं, जिससे उन्हें लगता है इंदिरा गांधी की तरह उनकी पोती को भी उपरी सदन में भेजने में कोई दिक्कत नहीं होने वाली। लेकिन, सवाल है किस राज्य से? क्योंकि,सबकी अपनी-अपनी दावेदारी है।

    सोनिया करेंगी आखिरी फैसला

    सोनिया करेंगी आखिरी फैसला

    वैसे कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रियंका राज्यसभा में जाएंगी या नहीं या फिर किस राज्य से जाना पसंद करेंगी इस पर अंतिम फैसला पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी खुद करेंगी। मसलन पार्टी महासचिव और राजस्थान के प्रभारी अविनाश पांडे के मुताबिक 'प्रियंका गांधी कांग्रेस और देश की सर्वमान्य नेता हैं। हर राज्य जहां पर भी कांग्रेस से राज्यसभा सीट आने की गुंजाइश है, वहां हर राज्य स्पर्धा में लगा हुआ है कि प्रियंका गांधी उनके राज्य से राज्यसभा में जाएं। हर राज्य ने अपनी ओर से इच्छा जाहिर की है। उसमें राजस्थान भी अछूता नहीं है और यह निर्णय कांग्रेस अध्यक्ष को लेना है।' गौरतलब है कि इससे पहले मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेताओं की ओर से भी प्रियंका को राज्यसभा में भेजने के बयान दे चुके हैं। चर्चा छत्तीसगढ़ से भी जाने की चल रही है।

    कांग्रेस की 11 सीटें पक्की!

    कांग्रेस की 11 सीटें पक्की!

    प्रियंका पर उनकी मां क्या फैसला लेंगी, इसके बारे में पार्टी के प्रवक्ताओं को भी भनक नहीं है। अलबत्ता कोई इन अटकलों को खारिज करने के लिए भी तैयार नहीं है। पार्टी के मीडिया प्रभारी रणनीद सुरजेवाला भी कह चुके हैं कि नेता अपनी इच्छा जाहिर कर रहे हैं, जो कि उनका अधिकार है और इसपर एतराज क्यों किया जाना चाहिए। बता दें कि अप्रैल में राज्यसभा की करीब 60 सीटों के लिए चुनाव होने हैं, इनमें से कांग्रेस की 11 सीटें पक्की मानी जा रही हैं। इनमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात से सबसे ज्यादा दो-दो और कर्नाटक, महाराष्ट्र और हरियाणा से एक सीट निश्चित है।

    दिल्ली में सरकारी बंगले के लिए एंट्री ?

    दिल्ली में सरकारी बंगले के लिए एंट्री ?

    माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी को राज्यसभा में भेजने का आइडिया गांधी परिवार के करीबियों ने ही दिया है। क्योंकि, ऐसा होने के बाद उनके दिल्ली में सरकारी बंगला छिनने की समस्या खत्म हो सकती है। खबरें हैं कि पिछले साल नवंबर में उनकी एसपीजी सिक्योरिटी हटाने के बाद सरकार लोधी एस्टेट वाले उनके सरकारी बंगले को वापस लेने पर भी विचार कर सकती है, जहां वह 1997 से ही बिना किसी जिम्मेदारी के जमी हुई हैं। तब एसपीजी प्रोटेक्टी के तौर पर उन्हें यह बंगला दिया गया था। प्रियंका को अभी भी जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है, लेकिन पता चला है कि 2015 में बदले नियम के तहत वो इस आधार पर दिल्ली में सरकारी बंगले का दावा नहीं कर सकतीं। हालांकि, राहुल गांधी और सोनिया गांधी संसद सदस्य हैं, इसलिए उन्हें दिल्ली में सरकारी बंगले में रहने का अधिकार है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+