तो बिहार पैकेज के लिए नोट छापे जाएंगे?

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल आरा में बिहार को 1.25 लाख करोड़ देने का घोषणा किया। एक प्रधानमंत्री की बातों को हम सीरियसली लेते हैं और मानते हैं कि वह देंगे।

पर एक प्रश्न लाजिमी है कि आखिर इतना पैसा आएगा कहाँ से क्योंकि वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पहले से ही अपने बजट में 19128 करोड़ रुपये का बजट डेफिसिट दिखाया है वह भी करंट रेवेन्यू और नेट मार्किट लोन्स की बदौलत अन्यथा कुछ ज्यादा ही होता।

बड़ा प्रावधान

कोलकाता के अर्थशास्त्री हिमांशु झा कहते हैं कि मोदी ने तक़रीबन 2200 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए 54,713 करोड़ रुपये का प्रावधान दिया है। वहीं पेट्रोलियम और गैस के लिए 21 हजार करोड़ रुपये।

बिहार के 11 क्षेत्र जिन पर खर्च होने चाहिये 1.65 लाख करोड़ रुपए

काबिले तारीफ

बिहार के किसानो के लिए 3094 करोड़ जो वाकई काबिले तारीफ़ है किन्तु योजना स्पष्ट नहीं और कैसे इसका उपयोग होगा वह आने वाले दिनों में ही साफ़ हो पायेगा। झा पूछते हैं कि क्या सरकार रूपए छापेगी। बता दें नरेन्द्र मोदी ने बिहार के चौतरफा विकासके लिए मंगलवार को बड़े पैकेज की घोषणा की।

उधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बार-बार कह रहे हैं कि बिहार को बीमारू राज्य मत कहो। बता दें कि एक दौर में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य कहा था। पर बिहार को छोड़कर सभी सूबों ने अपने को बीमारू के कलंक से ऊपर उठा लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+