ओबामा का भारत दौरा: दिल्ली से आगाज तो आगरा से होगा 'गुडबाय इंडिया'
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की दूसरी भारत यात्रा शुरू होने में अब 48 घंटे का समय रह गया। व्हाइट हाउस और भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से उनके भारत दौरे का आधिकारिक कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इस शेड्यूल से साफ हो गया है कि ओबामा का भारत दौरा काफी व्यस्त रहने वाला है और कई अहम मुद्दों पर वह भारत के साथ द्विपक्षीय बातचीत करते नजर आएंगे।

25 को भारत आगमन
बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल 25 जनवरी की सुबह भारत पहुंचेंगे। सूत्रों की मानें तो अगर दिल्ली में मौसम खराब हुआ तो एयरफोर्स वन को जयपुर में लैंड कराया जा सकता है। 'मिनिस्टर इन वेटिंग' के तौर पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को ओबामा की आगवानी की जिम्मेदारी दी गई।
25 को ओबामा को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद वह यहां से सीधे राजघाट जाएंगे और इसके बाद मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता का हिस्सा बनेंगे। शाम को पीएम मोदी की ओर से ओबामा के सम्मान में एक डिनर का आयोजन होगा।
26 को राजपथ और फिर आगरा
26 को गणतंत्र दिवस समारोह में शिरकत करने के बाद ओबामा भारत और अमेरिका के सीईओ की एक मीटिंग को एड्रेस करेंगे। साथ ही राष्ट्रपति की ओर से राष्ट्रपति भवन में दिए गए डिनर के खास मेहमान बनेंगें। 27 को ओबामा आगरा के लिए रवाना हो जाएंगे। मिशेल के साथ ताजमहल का दीदार करने के बाद ओबामा आगरा से अमेरिका के लिए रवाना हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications