महाराष्ट्र: कभी ऑटोरिक्शा चलाकर करते थे गुजारा, आज बने मेयर, जानें कौन हैं राहुल जाधव
मुंबई। आपने कई बार लोगों के मुंह से सुना होगा कि पैसे के दम पर चुनाव जीता जा सकता है या चुनाव जीतना है तो आपकी जेब गर्म होनी चाहिए, लेकिन मुंबई महानगर पालिका चुनाव में कुछ ऐसा हुआ जिससे ये सारी बातें गलत साबित हो गई। राहुल जाधव नाम के शख्स ने मेयर पद हासिल कर इन बातों को गलत साबित कर दिया। जो राहुल जाधव ऑटोरिक्शा चलाकर अपने परिवार का गुजारा करते थे आज वो उसी शहर के मेयर बन गए है।

राहल जाधव ने पिंपरी चिंचवाड़ सीट से भारतीय जनता पार्टी की ओर से मेयर पद के लिए चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। राहुल जिस इलाके में ऑटोरिक्शा चलाया करते थे अब उस इलाके में मेयर बन गई। उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को हराकर जीत हासिल की।
राहुल जाधव साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले हैं। उन्होंने परिवार के लिए 10वीं के बाद अपनी पढ़ाई भी छोड़ दी और ऑटो चलाने लगे। 1996 से 2003 तक उन्होंने ऑटोरिक्शा चलाया। फिर धीरे-धीरे उन्होंने राजनीति में अपने कदम जमाए। शुरुआत में उन्होंने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ज्वाइन किया और अपने काम की वजह से कम समय में लोकप्रिय हो गए। पहले उन्होंने एमएनएस की ओर से महानगर पालिका का चुनाव लड़ा और नगर सेवक बने और फिर 2017 में भाजपा ज्वाइन कर ली।
भाजपा ने भी राहुल जाधव पर विश्वास जताते हुए उन्हें मेयर पद पर चुनाव लड़ाया और मेयर सीट जीत ली। राहुल जाधव और उनका परिवार अपनी सफलता से बेहद खुश है।












Click it and Unblock the Notifications